लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने छेड़ा, 'बीजेपी भारत छोड़ो' आंदोलन, शहीद दिवस पर जमकर गरजीं

By भाषा | Updated: July 21, 2018 22:19 IST

ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा धार्मिक आतंकवाद शुरू किया है। राज्यों को पीट पीटकर हत्या करने में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कदम उठाने का उपदेश देने से पहले उन्हें अपने नेताओं को अच्छे व्यवहार के लिए कहना चाहिए।

Open in App

कोलकाता, 21 जुलाई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आज आह्वान किया और भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ‘‘लिंचिंग, घृणा और हिंसा’’ का माहौल निर्मित करने का प्रयास कर रही है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी की यह टिप्पणी राजस्थान के अलवर जिले में कल रात अकबर खान नाम के एक व्यक्ति की गौतस्कर होने के संदेह में लोगों के एक समूह द्वारा पीट पीटकर हत्या करने के बाद आयी है। बनर्जी ने यहां पार्टी की वार्षिक शहीद दिवस रैली में कहा, ‘‘भाजपा तालिबानियों, लिंचिंग, घृणा और हिंसा का एक माहौल निर्मित करने का प्रयास कर रही है। हमें हिंदुत्व की उनकी अवधारणा में विश्वास नहीं है। वर्तमान में जो देश पर शासन कर रहे हैं उनके हाथों पर खून के धब्बे हैं।’’ उन्होंने ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘प्रतिदिन लोगों को पीट पीटकर मारा जा रहा है। आज भी एक व्यक्ति को पीट पीटकर मार डाला गया। उन्होंने (भाजपा) धार्मिक आतंकवाद शुरू किया है। राज्यों को पीट पीटकर हत्या करने में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कदम उठाने का उपदेश देने से पहले उन्हें अपने नेताओं को अच्छे व्यवहार के लिए कहना चाहिए।’’ 

जेटली का कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला, कहा- राहुल गांधी भारतीय राजनीतिज्ञ की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचायाबनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर जीत हासिल करेगी और भाजपा की सीटों की संख्या कम होकर 150 पर आ जाएगी। उन्होंने मिदनापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पंडाल गिरने को लेकर भी भाजपा पर कटाक्ष किया और कहा, ‘‘वे एक पंडाल तक नहीं बना सकते। वे देश का निर्माण कैसे करेंगे?’’ 

वोटिंग के बाद अनंत कुमार बोले- अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार को NDA के बाहर से भी मिला समर्थनएक संघीय मोर्चे का विचार देने वाली बनर्जी ने कहा कि वह बंगाल में आगामी जनवरी में विपक्षी दलों की एक बड़ी रैली करेंगी जिसमें अगले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में सत्तारूढ़ होने के लिए चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें (तृणमूल कांग्रेस को) कुर्सी की परवाह नहीं है। हमें केवल देश के लोगों की परवाह है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 42 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। यह हमारा संकल्प है। देश को बचाने के लिए भाजपा को बाहर करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि बंगाल अगले आम चुनाव के बाद देश को रास्ता दिखाएगा।उन्होंने कहा, ‘‘कल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान राजग सरकार की बड़े अंतर से जीत का श्रेय अन्नाद्रमुक को देते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी ताकत घटकर 150 सीटें रह जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भाजपा की लोकसभा सीटें कम होंगी। बनर्जी ने नोटबंदी को देश का ‘‘सबसे बड़ा घोटाला’’ बताया और कहा कि उनकी पार्टी को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय का भय नहीं है जिसका ‘‘इस्तेमाल केंद्र द्वारा बार बार राजनीतिक बदला लेने के लिए किया गया है।’’ 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा