लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सोनिया, मनमोहन, राहुल होंगे स्टार प्रचारक, जी-23 नेताओं को जगह नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2021 21:06 IST

पश्चिम बंगाल  में 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अलग-अलग क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं।   

Open in App
ठळक मुद्दे पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी गई है।पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम शामिल हैं।पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी गई है उनमें सोनिया, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम शामिल हैं।

इस सूची में महाराष्ट्र के किसी नेता का नाम नहीं है। बंगाल चुनाव के पहले चरण लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल जैसे असंतुष्ट नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है। अब्दुल मन्नान, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दासमुंशी, ए.एच. खान चौधरी, अभिजीत मुखर्जी, दीपेन्द्र हुड्डा, अखिलेश प्रसाद सिंह, रामेश्वर ओरांव, आलमगीर आलम, अजहरु द्दीन, जयवीर शेरगिल, पवन खेड़ा और बीपी सिंह शामिल हैं।

इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, अधीर रंजन चौधरी, जितिन प्रसाद, नवजोत सिद्धू और कई अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अलग-अलग क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, राज बब्बर, मिलिंद देवड़ा, भूपिंदर सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी, वीरप्पा मोइली, पीजे कुरियन, संदीप दीक्षित, जितिन प्रसाद को जगह नहीं मिली है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीगुलाम नबी आजादमनमोहन सिंहकांग्रेसविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा