लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पर हमलावर हुए राजनाथ सिंह, बोले- 'किसी मां का दूध नहीं पिया जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 4, 2018 12:23 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी ने मां का दूध नहीं पिया जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे। कश्मीर हमारा था, है और रहेगा। भारत अब कमजोर देश नहीं, मजबूत शक्ति है। 

Open in App

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत में अव्यवस्था फैलाना चाहता है लेकिन पाकिस्तान ने किसी मां का दूध नहीं पिया जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे। कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं को निर्देश दिए गए हैं कि पाकिस्तान की एक गोली का जवाब अनगिनत गोलियों से दिया जाए। वो त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से पहले अगरतला के बरजला में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही। उन्होंने कहा, 'हमारा एक पड़ोसी देश है पाकिस्तान, जब हो बात, भारत को परेशान करने की, भारत को और अस्थिर करने की, भारत को तोड़ने की कोशिश करता है। कश्मीर बराबर वहां पर नापाक हरकतें करता रहता है, कहता है कि कश्मीर को हम भारत से अलग कर देंगे, बहनों-भाइयों, किसी ने मां का दूध नहीं पिया है कि कश्मीर को भारत से अलग कर दे, कश्मीर हमारा था, है और रहेगा।'

गृहमंत्री ने कहा कि हमारी नीति पड़ोसियों के साथ शांति और सहभागिता के साथ रहने की है। पाकिस्तान हमेशा भारत में अशांति फैलाना चाहता है और सीमा पर तैनात जवानों पर गोलीबारी करता है। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय सेनाओं को निर्देश हैं कि पाकिस्तान की एक गोली का जवाब अनगिनत गोलियों से दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी ने मां का दूध नहीं पिया जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे। कश्मीर हमारा था, है और रहेगा। भारत अब कमजोर देश नहीं, मजबूत शक्ति है। 

अपने भाषण में राजनाथ सिंह ने त्रिपुरा की वामपंथी सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों के शासनकाल में वामपंथी पार्टियों ने विकास और आर्थिक संपन्नता के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में 35 साल के शासनकाल में वाम पार्टियों ने बर्बाद कर दिया। अगर आगामी विधानसभा चुनाव के बाद फिर वाम पार्टियां सत्ता में आती हैं तो इसे भी बर्बाद कर देंगी। भारत के अन्य राज्यों में बीजेपी की सरकार क्यों है? गर्वनेंस की वजह से। लोग भरोसा करते हैं कि बीजेपी गरीबी दूर कर देगी।'

टॅग्स :राजनाथ सिंहपाकिस्तानजम्मू कश्मीर समाचारत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

राजनीति अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह