लाइव न्यूज़ :

आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अनंत कुमार का अंतिम संस्कार, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 13, 2018 06:20 IST

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के सम्मान में देशभर में सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Open in App

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के सम्मान में देशभर में सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा की। केंद्र सरकार केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार भी करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार को श्रद्धांजलि दी. अनंत कुमार का रविवार देर रात निधन हो गया था.धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी वाराणसी से विमान से सीधे बसावनागुडी स्थित अनंत कुमार के घर गए जहां दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर को रखा गया था. मोदी ने वहां कुमार उनके परिजनों को सांत्वना दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अनंत कुमार के पार्थिव शरीर पर फूल चढाए. मोदी ने दिवंगत नेता की पत्नी तेजस्वनी और उनकी दो बेटियों विजेता और ऐश्वर्या को सांत्वना दी. कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला और कर्नाटक बीजेपी प्रमुख बी एस येदयुरप्पा भी वहां मौजूद थे. इससे पहले एचएएल हवाई अड्डे पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पीएम मोदी का स्वागत किया.

मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने कहा है कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्कार मंगलवार की दोपहर किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महासचिव एन रवि कुमार ने एक बयान में कहा कि कुमार के पार्थिव शरीर को आज दिन भर बसवानागुड़ी स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। 

उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय, जगन्नाथ भवन ले जाया जाएगा जहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। बयान में कहा गया कि बाद में कुमार के पार्थिव शरीर को नेशनल कॉलेज ग्राउंड ले जाया जाएगा जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। कुमार का अंतिम संस्कार दोपहर एक बजे चामराजापेट श्मशान घाट पर किया जाएगा।

टॅग्स :अनंत कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा