लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक के पीछे वृंदावन के बाबा का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 3, 2018 13:38 IST

तेजप्रताप के तलाक की अर्जी के बाद खबरें जोर पर हैं कि वह दो दिन पहले वृंदावन में थे।

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को एक बिहार की एक स्थानीय अदालत में अर्जी दाखिल कर अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की गुहार लगाई। तेजप्रताप की द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल करते ही हर कोई सख्ते में आ गया है लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है क्योंकि दोनों की शादी को महज 6 माह हुए हैं।  

वहीं, तेजप्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने तलाक के कारण पूरी तरह से साफ तो नहीं किया लेकिन इतना कहा है कि दोनों पति-पत्नी में बनती नहीं है।  तेजप्रताप ने इसी को वजह बताते हुए तलाक मांगा है। ऐसी अटकलें रही हैं कि तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच नहीं बनती। 

किसी बाबा की सलाह पर मांगी तलाक

अब तेजप्रताप के तलाक की अर्जी के बाद खबरें जोर पर हैं कि वह दो दिन पहले वृंदावन में थे। उन्होंने वृंदावन के बिहार वन में गायें चराते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली थीं। कहा तो ये भी जा रहा है कि तेजप्रताप मानसिक शांति पाने के लिए ही वृंदावन में गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान उन्हीं बाबा ने तेजप्रताप को बताया है कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का आना उनके परिवार के लिए शुभ नहीं है।

साथ ही बाबा ने सलाह दी कि यदि वह अपने परिवार का भला चाहते हैं तो ऐश्वर्या से जितनी जल्दी हो सके तलाक ले लें। जिस तत्परता से तेजप्रताप ने वृंदावन से आने के अगले ही दिन कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी है उसे इस बात की आशंका बढ़ गई है कि यह कदम उनहोंने बाबा के प्रभाव में आकर ही उठाया है।

हांलाकि इस पर कोई आधिकारिक मोहर नहीं लगी है लेकिन हां ये खबरें बीते दिन (2 नंवबर) से जोरों पर हैं कि किसी बाबा साधू की सहाल पर ही तेज प्रताप पति ऐश्वर्या को तलाक दे रहे हैं। 

इस बात पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लालू परिवार 

लालू प्रसाद के परिवार का कोई सदस्य इस वाकये पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सका। बड़ी संख्या में पत्रकार और कैमरापर्सन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर जमे हुए थे कि तभी ऐश्वर्या और उनके पिता चंद्रिका राय शाम के समय राबड़ी के आवास पर आए, लेकिन उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। बाद में लालू-राबड़ी की नौ संतानों में सबसे बड़ी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी वहां गईं।

12 मई को हुई थी तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी 

 तेजप्रताप 12 मई को ऐश्वर्या से शादी की थी। इस शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित हर पार्टी के नेता और कई गणमान्य लोग शरीक हुए थे। चारा घोटाले के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रांची की जेल में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पैरोल पर रिहा होकर शादी में शिरकत की थी। मैनेजमेंट की डिग्रीधारी ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और अभी राजद के विधायक हैं। ऐश्वर्या के दादा दारोगा राय 1960 के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री थे।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार समाचारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार