लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की राजनीति भगवा से प्रेरित, सुधार करेंगे तभी गठबंधन संभवः कमल हासन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 11, 2018 14:10 IST

तमिलनाडु की सियासत में कदम रखने वाले अभिनेता कमल हासन ने रजनीकांत के साथ गठबंधन को लेकर बयान दिया है। कमल हासन ने कहा कि रजनीकांत की राजनीति में भगवा रंग दिखता है।

Open in App

तमिलनाडु की सियासत में कदम रखने वाले अभिनेता कमल हासन ने रजनीकांत के साथ गठबंधन को लेकर बयान दिया है। कमल हासन ने कहा कि रजनीकांत की राजनीति में भगवा रंग दिखता है। चुनाव को लेकर रजनीकांत पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि उनकी पार्टी आगामी तमिलनाडु विधानसभा में राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दूसरी तरफ कमल हासन भी अपनी राजनीतिक पार्टी लेकर आ रहे हैं। ऐसे में जब कमल हासन से रजनीकांत से टाल मेल के बारे में पूछा गया तो हासन ने कहा कि 'रजनीकांत की राजनीति में भगवा रंग दिखाई पड़ता है। अगर यह बदलता नहीं है तो मैं उनके साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं देख रहा हूं। हम अच्छे दोस्त हैं लेकिन राजनीति अलग है।'  बता दें कि कमल हासन अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा जल्दी करने वाले हैं इसके अलावा 21 फरवरी से राजनीतिक दौरा शुरू करेंगे।  

राजनीति के मामले में तमिलनाडु के फिल्म कलाकारों का हमेशा से वर्चस्व रहा है। इससे पहले दो जनवरी को रजनीकांत ने चेन्नई में मीडिया से  कहा कि राज्य की "राजनीतिक क्रांति" की जरूरत है। रजनी ने कहा, "ये होना है और हम सब पर इसकी जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद ये बदलाव हमारी पीढ़ी में ही होगा।" रजनी का संदेश साफ है। रजनी को गंभीरता से न लेने की हिमाकत शायद रजनी भी न करें। 

बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान कमल हासन के साथ मंच साझा कर रहे रजनीकांत ने कहा था, 'जब मैंने कमल हासन से पूछा कि राजनीति में सफल होने के लिए क्या करते हैं, तो उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे साथ आओ, तब मैं आपको बताऊंगा कि इसके लिए क्या करना है।' 

टॅग्स :तमिलनाडुकमल हासनरजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा