लाइव न्यूज़ :

सपा का 23 मार्च को जनसंपर्क अभियान, अखिलेश यादव ने की घोषणा, 2022 विधानसभा चुनाव पर नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2020 16:37 IST

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन किया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने पत्रकारों को बताया,‘‘ पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।23 मार्च को तहसील स्तर पर डॉ लोहिया की जयंती पर साइकल यात्रा से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

लखनऊः समाजवादी पार्टी ने समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर 23 मार्च को जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन किया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया।

इसके साथ ही पार्टी के अन्य प्रस्तावों पर मुहर भी लगाई गई। बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने पत्रकारों को बताया,‘‘ पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई , जिसमें कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे। 23 मार्च को तहसील स्तर पर डॉ लोहिया की जयंती पर साइकल यात्रा से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

इसके बाद अप्रैल महीने से हर 22 तारीख को धरना प्रदर्शन होगा। 22 तारीख वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखी गई है। इसमें 22 मुद्दों को लेकर विरोध किया जाएगा।’’ चौधरी ने कहा,‘‘ देश-प्रदेश में सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है, जनता की समस्याओं की अनदेखी हो रही है।

भाजपा, सत्ता का डरावना चेहरा है। समाजवादी कार्यकर्ता जनता के बीच जायेंगे और उन्हें उस सच का परिचय करायेंगे ।’’ बैठक में अखिलेश यादव ने समाजवादी बुलेटिन को भी नए स्वरूप में लॉन्च किया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, किरनमय नंदा व विधान परिषद में नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अहमद हसन सहित कई दिग्गज मौजूद थे। इस बैठक में राजनीतिक, आर्थिक प्रस्ताव और सामाजिक प्रस्ताव पास कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादवलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा