लाइव न्यूज़ :

कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, गिरिराज ने कहा- युवा आगे आकर मुकाबला करें

By भाषा | Updated: February 16, 2020 19:12 IST

मेरठ जिला सहकारी बैंक के भवन का लोकार्पण करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में नेहरू अगर लम्बे समय तक होते तो यहां पर पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे उद्यम की स्थिति काफी खराब होती।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बेगूसराय से सांसद सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वह सनातन धर्म और संस्कृति को पहचानें। उन्होंने पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के बारे में भी सभी को बताया।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, ऐसे लोगों से मुकाबला करने की अब जरूरत है और सभी युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए जिससे देश विकास के मार्ग पर चलता रहे।

मेरठ जिला सहकारी बैंक के भवन का लोकार्पण करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में नेहरू अगर लम्बे समय तक होते तो यहां पर पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे उद्यम की स्थिति काफी खराब होती।

बिहार के बेगूसराय से सांसद सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वह सनातन धर्म और संस्कृति को पहचानें। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू युवा नहीं जागे, उन्हें भविष्य में पछताना पड़ेगा। उन्होंने पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के बारे में भी सभी को बताया।

उन्होंने कहा कि हम जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। एक समय में हिंदुस्तान में मुस्लिमों की संख्या बहुत कम थी लेकिन आज वह बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर है। अब तो आप चार जानवर पालिए और इनके गोबर व गोमूत्र से वर्ष भर में करीब 20 लाख रुपये कमाइए।

जानवर पालने में बड़ा रोजगार है। दूध की जरूरत बहुत है। उन्होंने कहा कि देश में भोजन सब चाहते हैं लेकिन खेती कोई नहीं करना चाहता। आज खेती मुनाफे का सौदा नहीं रह गयी है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार इसी खेती को मुनाफे की ओर ले जाने को प्रयासरत है। केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में दिल्ली चुनाव में भाजपा के पक्ष में आए बुरे नतीजों और अमित शाह के बयान संबंधी सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। भाषा सं. प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गिरिराज सिंहमेरठबिहारबेगूसरायनरेंद्र मोदीपाकिस्ताननागरिकता संशोधन कानूनजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा