लाइव न्यूज़ :

भतीजे अखिलेश के खिलाफ उतरे चाचा शिवपाल यादव, यूपी की सभी 80 MP सीटों पर चुनाव लड़ेगा समाजवादी मोर्चा

By पल्लवी कुमारी | Published: August 31, 2018 6:09 PM

शिवपाल यादव ने यह भी दावा किया कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के सहयोग के बिना देश में अगली सरकार बनाना संभव नहीं होगा।

Open in App

बागपत, 31 अगस्त: समाजवादी पार्टी (सपा) में ‘उपेक्षा’ के बाद अपनी राहें अलग करने वाले नवगठित ‘समाजवादी सेक्युलर मोर्चा’ के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवपाल ने भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होने की अपनी योजना सम्बन्धी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब विरोधियों की साजिश है।

मोर्चे के सहयोग के बिना देश 2019 में नहीं बनेगी सरकार शिवपाल सिंह यादव ने दरकवदा गांव में संवाददाताओं से बातचीत में इस बात का 31 अगस्त को ऐलान किया। उन्होंने कहा- नवगठित मोर्चा वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। यहां उन्होंने यह भी दावा किया कि मोर्चे के सहयोग के बिना देश में अगली सरकार बनाना संभव नहीं होगा।पार्टी में होंगे ऐसे लोग, जिनको सपा में अपमानित किया गयायादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उपेक्षित और अपमानित होकर उन्होंने मोर्चा बनाया है। उनका प्रयास होगा कि ऐसे लोगों को जोड़ें, जिनका समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं हो रहा है। इसीलिए सेक्युलर मोर्चा बनाकर अपने लोगों को काम दिया है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर बड़े जतन से समाजवादी पार्टी बनाई थी लेकिन लगातार हो रही उपेक्षा के चलते वरिष्ठ नेता अपमानित महसूस कर रहे हैं। जिन्हें हाशिये पर रख दिया गया था उन्हें जोड़कर सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। 

बीजेपी के साथ गंठबंधन पर कही ये बातभाजपा से साठगांठ होने के आरोप को उन्होने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि यह बात निराधार है और उनके सेक्युलर अभियान को बाधित करने के लिये किया जा रहा दुष्प्रचार है। गौरतलब है कि शिवपाल ने पिछले बुधवार को ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन की औपचारिक घोषणा की थी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :शिवपाल यादवसमाजवादी सेक्युलर मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतShivpal Yadav Interview: भाजपा के सारे दावे खोखले, जनता ने बाहर करने की ठानी, शिवपाल सिंह यादव बोले- भाजपा का सभी 80 सीटें जीतने का सपना तोड़ा, बदायूं में क्या होगा?

भारतSP VS BSP LS polls 2024: बसपा प्रमुख मायावती पर अभद्र टिप्पणी, सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव पर मामला दर्ज, जानें क्या था..

ज़रा हटकेLok Sabha Election 2024: शिवपाल यादव ने मंच से कर दी BJP को वोट देने की अपील, सत्तापक्ष ने ली चुटकी, यहां देखें वीडियो

भारतBadaun Lok Sabha seat: शिवपाल सिंह यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव!, सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब क्या करेंगे, आखिर कारण

भारतRajya Sabha Election 2024 Live Updates: सपा बैठक में आठ विधायक नदारद!, अखिलेश यादव को दिया झटका, जानें विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिसरकार की प्राथमिकताओं में नहीं किसानों की समस्याएं, राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा

भारतPM Modi Nomination: इतने बजे नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, जानिए समय चुनने के पीछे का महत्व

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: जानिए कौन हैं रमेश अवस्थी, 1990 से राजनीति में जुड़े....

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: कानपुर में सीएम योगी की ललकार, कहा- तीसरी बार मोदी सरकार, अवस्थी को जिताएं

राजनीतिKanpur LS polls 2024: अक्षरा और मोनालिसा के रोड शो  में उमड़ा जनसैलाब, क्या टूटेगा जीत का रिकार्ड, अवस्थी रचेंगे इतिहास