लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन कोप्पल में राहुल गांधी का रोड शो, बोले- भ्रष्टाचार मेंं बीजेपी का विश्व रिकॉर्ड

By भारती द्विवेदी | Updated: February 11, 2018 15:04 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोप्पल में भाजपा के खिलाफ अक्रामक रूख अपनाते हुए उन्हें घेरने की कोशिश की है। यह उनके तमिलनाडु दौरे का दूसरा दिन है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार (10 फरवरी) से कर्नाटक के चार दिवसीय दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने कोप्पल जिले में रोड शो किया है। राहुल के इस रोड शो के दौरान अच्छी-खासी भीड़ देखनो के मिली। रोड शो के बाद राहुल कोप्पल जिले के लिंगायतों के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर मठ भी गए। उसके बाद उन्होंने एक सभा को संबोधित किया है। सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने भाजपा सरकार को निशाना बनाया। राहुल ने कहा- 'भाजपा भ्रष्ट सरकार है। भ्रष्टाचार में इनका विश्व रिकॉर्ड है। भाजपा वादा करती है लेकिन निभाती नहीं है।'  

राहुल ने शनिवार (10 फरवरी) को बेल्लारी में जनसभा को संबोधित किया था। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया था। राहुल ने कहा था- 'जो आपको झूठे वादे करते हैं, झूठे सपने दिखाते हैं, उनपर भरोसा करके आपको कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है। नरेंद्र मोदी जी के शब्द खोखले हैं। वो जो कहते हैं वो करते नहीं है।'

बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वहां प्रचार के लिए गए हैं। राहुल अपने इस चार दिवसीय दौरे में बेल्लारी, कोप्पल, रायचूर, गुलबर्गा जैसी जगहों पर प्रचार के लिए जाएंगे। 

टॅग्स :राहुल गाँधीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीजेपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिकर्नाटक: राहुल गांधी ने किया नरेंद्र मोदी पर हमला, कहा- झूठ सपने दिखाती है भाजपा

भारतकर्नाटक: सीएम सिद्धारमैया 'हिंदुत्‍व आतंकवादी' बयान पर BJP का जेल भरो ऐलान

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा