कर्नाटक: राहुल गांधी ने किया नरेंद्र मोदी पर हमला, कहा- झूठ सपने दिखाती है भाजपा
By भारती द्विवेदी | Published: February 10, 2018 03:32 PM2018-02-10T15:32:19+5:302018-02-10T15:46:12+5:30
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेल्लारी में भाजपा के खिलाफ अक्रामक रूख अपनाते हुए उन्हें घेरने की कोशिश की है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के चार दिवसीय दौरे पर हैं। कर्नाटक के बेल्लारी में उन्होंने शनिवार (10 फरवरी) जनसभा को संबोधित किया है। राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। राहुल ने कहा- 'जो आपको झूठे वादे करते हैं, झूठे सपने दिखाते हैं, उनपर भरोसा करके आपको कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है। नरेंद्र मोदी जी के शब्द खोखले हैं। वो जो कहते हैं वो करते नहीं है।'
Jo aapko jhoothe vaade karte hain, jhoothe sapne dikhate hain unpar bharosa karke aapko koi fayda nhi milne wala. Congress Party jo kehti hai woh karti hai, Narendra Modi ji ke shabd khokhle hain, woh jo kehte hai woh karte nhi hai: Rahul Gandhi in Bellary #Karnatakapic.twitter.com/K9UwIgrPKT
— ANI (@ANI) February 10, 2018
राहुल आगे कहते हैं- 'लोकसभा में अपने एक घंटे लंबे भाषण में नरेंद्र मोदी ना ही भविष्य की बात की, ना ही युवा की रोजगार की बात और ना ही किसानों की मदद की बात की।'
Narendra Modi didn't speak about future, or giving employment to youth, or help to farmers in his one-hour long speech in Parliament. He spent one hour talking about Congress party & past. Country wants to listen about future from the PM: Rahul Gandhi in Bellary #Karnatakapic.twitter.com/iZdfLvYPod
— ANI (@ANI) February 10, 2018
बात दें कि कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वहां प्रचार के लिए गए हैं। राहुल अपने इस चार दिवसीय दौरे में बेल्लारी, कोप्पल, रायचूर, गुलबर्गा जैसी जगहों पर प्रचार के लिए जाएंगे।