लाइव न्यूज़ :

RPF कर्मियों के दिल्ली से पश्चिम बंगाल लौटने के बाद कोविड-19 संक्रमित, तृणमूल सांसद का सवाल लॉकडाउन के दौरान यात्रा क्यों

By भाषा | Updated: April 24, 2020 20:54 IST

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के नौ कर्मियों दिल्ली से पश्चिम बंगाल लौटने के बाद कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन सवाल किया कि इन सभी ने लॉकडाउन के दौरान यात्रा क्यों की।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के नौ कर्मियों के दिल्ली से पश्चिम बंगाल लौटने के बाद कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने सवाल किया कि इन सभी ने लागू राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान यात्रा क्यों की।

नयी दिल्ली: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के नौ कर्मियों के दिल्ली से पश्चिम बंगाल लौटने के बाद कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए जाने पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने शुक्रवार को सवाल किया कि इन सभी ने घातक वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनजर लागू राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान यात्रा क्यों की।

दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रवक्ता संजय घोष ने कहा कि ये कर्मी रेलवे के खड़़गपुर मंडल के 28 सदस्यीय आरपीएफ दस्ते का हिस्सा थे जो पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर हथियारों एवं गोला-बारूदों के माल के साथ 14 अप्रैल को दिल्ली से लौटा था।

एक कॉन्स्टेबल में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने के बाद बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के एक सरकारी अस्पताल में उसके नूमने की जांच की गई। घोष ने बताया कि जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद उसे उलूबेरिया के कोविड-19 के लिए चिह्नित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही बताया कि आठ अन्य भी जांच में संक्रमित पाए गए।

इस पर चिंता जाहिर करते हुए तृणमूल सांसद ने ट्वीट किया, “ परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। बंगाल में आरपीएफ के नौ कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। खड़गपुर में छह, मेचेदा और उलूबेरिया में एक-एक मामला है। ये सभी 14 अप्रैल को ट्रेन से दिल्ली से कोलकाता आए थे। संक्रमित मरीज लॉकडाउन के दौरान यात्रा क्यों कर रहे थे। उन्हें किसने भेजा? स्क्रीनिंग क्यों नहीं हुई? उन्होंने कितने लोगों से मुलाकात की?

टॅग्स :पश्चिम बंगालदिल्लीकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा