लाइव न्यूज़ :

लालू यादव ने वीडियो जारी कर कहा, 'विकास कार्यों में हमने राजनीति नहीं की, हमारे दिए पैसे से नीतीश ने मुंह चमकाया'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 21, 2020 14:24 IST

बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी और जेडीयू में आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर बिहार के हालात पर आरजेडी पार्टी नीतीश सरकार की लगातार आलोचना कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्‍व वाली सरकार में लालू यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे।बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में जेल में हैं।

पटना: कोरोना वायरस की महामारी के बीच राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लालू यादव ने एक वीडियो जारी कर अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''UPA सरकार में हमने विकास कार्यों के लिए बिहार को एक लाख 44 हजार करोड़ की धनराशि दिलाई। 60 हजार करोड़ का रेल कारखाना दिया। हमारे दिए पैसे से नीतीश ने मुंह चमकाया, खुद NDA में थे बिहार को फूटी कौड़ी नहीं दिलाई। विकास कार्यों में हमने कभी संकीर्ण राजनीति नहीं की।''

केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्‍व वाली सरकार में लालू यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे। उन्‍होंने अपने ट्वीट में बतौर रेल मंत्री, बिहार को दी गई सौगातों का जिक्र किया वाला वीडियो शेयर किया है। 

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विपक्षी पार्टी आरजेडी नीतीश सरकार को निशाना बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रख रही है। 

इस ट्वीट के पहले 16 मई को लालू यादव ने प्रवासी मजदूरों की हादसे में हुई मौत पर ट्वीट किया था। राजद सुप्रीमों ने लिखा था, ''मर्माहत हूं। बेबस हूं। गरीब मजदूरों की हत्या का दोषी कौन? माफ करना ये दुर्घटनाएं नहीं है। सब जानते हैं गरीबी अभिशाप है। लेकिन कम से कम भगवान के लिए उन्हें ऐसी मौत तो ना दीजिए। गरीब के लिए सरकार ईश्वर का रूप होती है। कुछ नहीं किया तो गरीबों का ईश्वर से विश्वास उठ जाएगा।''

लालू प्रसाद यादव को झारखंड में चारा घोटाले से संबंधित चार मामलों में सजा हो चुकी है। ये मामले देवघर, दुमका और चाईबासा के कोषागार से छल से धन निकालने से संबंधित हैं। राजद सुप्रीमो को चाईबासा कोषागार से छल से धन निकालने के दो मामलों में सजा हो चुकी है। 

राजद सुप्रीमो को देवघर कोषागार मामले के अलावा चाईबासा के एक मामले में जमानत मिल चुकी है। लालू प्रसाद चारा घोटाले के पांचवें मामले में दोरंदा कोषागार से छल से धन निकालने के प्रकरण में भी मुकदमे का सामना कर रहे हैं। वह दिसंबर, 2017 से जेल में हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा