लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाओं का झारखंड चुनाव पर नहीं होगा प्रभाव: रविशंकर प्रसाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 15:50 IST

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह दावा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए यहां भाजपा का ‘जनसंकल्प पत्र’ जारी करते हुए किया। प्रसाद ने एक सवाल पर कहा, ‘‘सेवा करने पर जनता आशीर्वाद देती है। इसका परिणाम मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देरविशंकर प्रसाद ने कहा कि झारखंड में भाजपा को स्पष्ट और पूर्ण बहुमत मिलेगा।हम झारखंड में स्थिर सरकार की गठन करेंगे: रविशंकर प्रसाद।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाओं और हरियाणा के चुनाव परिणामों का झारखंड के विधानसभा चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और यहां भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा और स्थिर सरकार बनेगी। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह दावा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए यहां भाजपा का ‘जनसंकल्प पत्र’ जारी करते हुए किया। प्रसाद ने एक सवाल पर कहा, ‘‘सेवा करने पर जनता आशीर्वाद देती है। इसका परिणाम मिलता है।

हाल में लोकसभा चुनाव के परिणाम और हरियाणा तथा महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम देखकर इसका आप स्वयं अनुमान भी लगा सकते हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या हरियाणा के चुनाव परिणाम और महाराष्ट्र में राजनीतिक घटना का झारखंड के चुनावों पर भी प्रभाव पड़ सकता है, रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘झारखंड में ऐसी कोई उम्मीद नहीं है। पूर्ण बहुमत की और स्थाई, प्रामाणिक हमारी विजय होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा में हम सरकार में हैं। दुष्यंतजी ने स्पष्ट कहा है कि वह कांग्रेसवाद और उसकी नीतियों में विश्वास नहीं करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है और यहां भाजपा को स्पष्ट और पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम स्थिर सरकार का गठन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक महाराष्ट्र की बात है, महाराष्ट्र में हमारी युति (गठबंधन) को पूर्ण बहुमत था। जो यह सरकार बनी है, मैंडेट (जनादेश) को चुराया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में शिवसेना ने भाजपा की पीठ पर सवार होकर चुनाव जीता है।’’ प्रसाद ने भाजपा के मंत्री रहे और अब बागी होकर मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सरयू राय के बारे में किसी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019रविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनाव 2025: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कहा- वह देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं

भारतराहुल गांधी संविधान समझते हैं? सुप्रीम कोर्ट गए ना?, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा- कांग्रेस नेता को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें?

भारतBihar Elections 2025: रविशंकर प्रसाद से मतदाता अधिकार यात्रा पर बोला जमकर हमला, कहा- महागठबंधन के लोग चुनाव जीते तो चुनाव आयोग ठीक, हार गए तो खराब, यही है दोहरा चरित्र

भारतजर्मनी के साथ मिलकर आतंकवाद और आर्थिक विकास पर काम करें, विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से मिले भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद

भारतऑपरेशन सिंदूरः पाक को बेनकाब करेंगे भारतीय सांसद?, रविशंकर प्रसाद को बड़ी जिम्मेदारी, देखिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल लिस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा