लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव 2020: हरियाणा से बीजेपी के रामचंद्र दुष्यंत कुमार गौतम और जांगड़ा ने भरा पर्चा, कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा मैदान में, समझें पूरी राजनीतिक समीकरण

By भाषा | Updated: March 13, 2020 20:25 IST

भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बृहस्पतिवार दिन में की थी जबकि कांग्रेस ने 42 वर्षीय दीपेंद्र हुड्डा के नाम का ऐलान बृहस्पतिवार देर शाम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदीपेंद्र के साथ उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के कई विधायक आए। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा का राज्यसभा कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है।

चंडीगढ़: हरियाणा से राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों रामचंद्र जांगड़ा एवं दुष्यंत कुमार गौतम और कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने यहां शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। राज्यसभा सीट के सभी तीनों प्रत्याशियों ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन इन्हें दाखिल किया। उनके संसद के ऊपरी सदन में निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है।

गड़ा और गौतम के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज, राज्य भाजपा प्रमुख सुभाष बराला और कुछ पार्टी विधायक भी आए। दीपेंद्र के साथ उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के कई विधायक आए।

भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बृहस्पतिवार दिन में की थी जबकि कांग्रेस ने 42 वर्षीय दीपेंद्र हुड्डा के नाम का ऐलान बृहस्पतिवार देर शाम किया था। उल्लेखनीय है कि हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा का राज्यसभा कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है।

राज्यसभा सीट के लिए शैलजा और दीपेंद्र के बीच उम्मीदवारी की दौड़ थी, लेकिन पार्टी ने दीपेंद्र को चुना। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 31 विधायक हैं जिनमें अधिकतर हुड्डा के विश्वस्त हैं। 

टॅग्स :हरियाणाराज्यसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा