लाइव न्यूज़ :

राज बब्बर ने इस्तीफे से किया इनकार, राहुल के पार्टी पुनर्गठन प्लान में बनेंगे रोड़ा?

By भारती द्विवेदी | Updated: March 21, 2018 20:14 IST

कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी का पुर्नगठन करना चाहते हैं, जिसकी वजह से सीनियर नेताओं से इस्तीफा लिया जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मार्च: कल से मीडिया में राज बब्बर को लेकर ये खबर चल रही है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन अब राज बब्बर ने खुद इन सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- 'मुझे नहीं पता ये अफवाह कहां से चल रही है। किसी भी मामले में हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पद तो बस प्रतीक होते हैं।'

अभी हाल ही में इंदिरा गांधी स्टेडियम में कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन संपन्न हुआ है। जिसमें देश भर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। महाधिवेशन खत्म होने के दो दिन बाद ही गोवा के कांग्रेस अध्यक्ष ने शांताराम नाइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शांताराम ने ये कहते हुए इस्तीफा दिया कि वो राहुल गांधी के भाषण से प्रभावित होकर ऐसा कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि पार्टी में युवाओं को मौका मिलना चाहिए। 

उसके बाद गुजरात के कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने भी पार्टी को अपना इस्तीफा सौंपा दिया। भरत सिंह सोलंकी ने अपने इस्तीफे में दिसंबर में हुए गुजरात विधानसभा में मिली हार को वजह बताया है। लेकिन कहा जा रहा था कि राज्यसभा में टिकट नहीं मिलने की वजह से वो नाराज थे। भरत सोलंकी ने बाद में इस्तीफे की बात को गलत ठहराया था।

पहले गोवा, फिर गुजरात और अब उत्तर प्रदेश के अध्यक्षों का इस्तीफा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी का पुर्नगठन करना चाहते हैं, जिसकी वजह से सीनियर नेताओं से इस्तीफा लिया जा रहा है। ऐसे में राज बब्बर के इस्तीफे की खबर आना और अब उनके इनकार से पार्टी में अंदरूनी कलह की प्रदर्श‌ित कर रहा है।

टॅग्स :राज बब्बरकांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा