लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का मोदी-जेटली पर तीखा व्यंग, बताया GDP का नया फुलफार्म

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 6, 2018 10:07 IST

हालिया आंकड़ों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने लिखा, 'वित्त मंत्री और श्री मोदी की विद्वान जोड़ी ने भारत को नया जीडीपी दिया है।'

Open in App

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने शुक्रवार को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के बारे में आंकड़े जारी किए। सीएसओ के अनुसार जारी वित्त वर्ष 2017-18 के राष्ट्रीय आय अनुमान के मुताबिक, जीडीपी 129.85 लाख करोड़ रुपये रहेगी। यानी भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर घटकर 6.5 फीसदी हो जाएगी। यह वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान यह 7.1 फीसदी थी।

इन आंकड़ों के आगे बढ़ते हुए एनडीटीवी ने एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की। इसमें बताया गया कि देश में नये निवेश की दर बीते 13 सालों में सबसे निचले स्तर पर है। बैंकों में पैसे जमा करने की दर बीते 63 सालों में निचले स्तर पर है। देश में नौकरियों के निर्माण की दर भी बीते 8 सालों में निचले स्तर पर है। कृषि क्षेत्र में 1.7 फीसदी तक का घाटा दर्ज किया गया है। अर्थव्यवस्‍था की योजित सकल मूल्य (जीवीए) में भी करीब 0.5 की गिरावट है।

पैमाने2017-18 2017-18 
GDP6.57.1
GVA6.16.6
कृषि क्षेत्र2.14.9
निर्माण क्षेत्र4.6  7.9
   

दूसरी ओर अर्थव्यस्‍था के लिए सबसे ज्यादा घातक माना जाने वाला राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) बीते आठ सालों में अपने शीर्ष पर है। इसके बढ़ने से देश के राजभंडार पर भारी असर पड़ता है। इसके साथ देश में लंबित प्रोजेक्ट की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस खबर का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे ट्वीट किया है।

इन आंकड़ों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने लिखा, वित्त मंत्री और श्री मोदी की विद्वान जोड़ी ने भारत को नया जीडीपी दिया है। यह जीडीपी है, 'Gross Divisive Politics (सकल विभाजनकारी राजनीति) '।

टॅग्स :राहुल गाँधीमोदी सरकारनरेंद्र मोदीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स