लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- शहरों से गरीबों के पैदल पलायन की स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार

By भाषा | Updated: March 28, 2020 14:22 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस स्थिति पर हम सभी को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने गरीबों के पैदल पलायन का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''इन मजबूर हिंदुस्तानियों के साथ ऐसा सलूक मत कीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''सरकार इस भयावह हालत के लिए ज़िम्मेदार है।राहुल गांधी ने कहा, सरकार जल्द से जल्द ठोस क़दम उठाए ताकि यह एक बड़ी त्रासदी ना बन जाए।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान मजदूरों एवं गरीबों के अपने घरों के लिए पैदल निकलने को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि इस भयावह स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस स्थिति के एक बड़ी त्रासदी में बदलने से पहले सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

गांधी ने ट्वीट किया, ''सरकार इस भयावह हालत के लिए ज़िम्मेदार है। नागरिकों की ऐसी हालत करना एक बहुत बड़ा अपराध है।'' उन्होंने कहा, '' आज संकट की घड़ी में हमारे भाइयों और बहनों को कम से कम सम्मान और सहारा तो मिलना ही चाहिए। सरकार जल्द से जल्द ठोस क़दम उठाए ताकि यह एक बड़ी त्रासदी ना बन जाए। ''

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस स्थिति पर हम सभी को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने गरीबों के पैदल पलायन का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''इन मजबूर हिंदुस्तानियों के साथ ऐसा सलूक मत कीजिए।

हमें शर्म आनी चाहिए कि हमने इन्हें इस हाल में छोड़ दिया है। ये हमारे अपने हैं।'' प्रियंका ने कहा, '' मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी हैं। कृपया इनकी मदद करिए। '' कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''हज़ारों ग़रीब लोग अपने परिवार सहित उत्तर प्रदेश - बिहार पैदल जाने को मजबूर हैं।

ये लोग कह रहे हैं कि करोना वायरस से नहीं लेकिन भूख से वह जरूर मर जाएंगे।'' सुरजेवाला ने सवाल किया कि क्या इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी का कोई जबाब नही?

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनराहुल गांधीनरेंद्र मोदीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा