लाइव न्यूज़ :

राहुल की 'ताजपोशी' में शामिल हुईं प्रियंका, कहा- माँ सोनिया ही लड़ेंगी रायबरेली से चुनाव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 18:14 IST

शनिवार (16 दिसंबर) को राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर का कार्यभार संभाला। इस मौके पर उनकी माँ सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

Open in App

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को सोनिया गांधी के राजनीति से रिटायर होने की आशंकाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी मां(सोनिया गांधी) 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 2019 में रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी? उन्होंने एनडीटीवी से कहा, "मेरे चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है, मेरी मां रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।"

प्रियंका ने यह टिप्पणी सोनिया गांधी द्वारा शुक्रवार को रिटायर होने वाला बयान दिए जाने के बाद की है। पूर्व पार्टी अध्यक्ष के बयान के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे, जिसके बाद पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह केवल पार्टी अध्यक्ष पद से रिटायर हुई हैं, न कि राजनीति से। एक अन्य सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, "अब तक मैंने जितनी भी महिलाओं को देखा है, उनमें मेरी मां सबसे बहादुर महिला हैं। उन्होंने बहुत सारी परेशानियों का सामना किया है।"

राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए गर्व का क्षण है।" प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ इस समारोह में उपस्थित थीं, जहां राहुल गांधी ने औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की जगह ली है। सोनिया गांधी 1999 से ही कांग्रेस अध्यक्ष थीं। कांग्रेस की स्थापना 1885 में एओ ह्यूम ने की थी।

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गाँधीसोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज