लाइव न्यूज़ :

बसंत पंचमी: प्रियंका गांधी को आई स्कूल के दिनों की याद, ट्वीट कर बताया- सोनिया गांधी इस दिन क्या करती हैं

By विनीत कुमार | Updated: February 16, 2021 11:26 IST

प्रियंका गांधी ने बसंत पंचमी के मौके पर ट्वीट कर बताया कि इंदिरा गांधी उनके और राहुल गांधी के इस दिन स्कूल जाने से पहले उनकी जेब में पीला रूमाल डाल देती थीं। प्रियंका गांधी ने साथ ही लोगों को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं भी दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबसंत पंचमी के मौके पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी, इंदिरा गांधी का किया जिक्रप्रियंका ने ट्वीट में बताया कि इंदिरा गांधी इस दिन उनकी और राहुल गांधी की जेब में पीला रूमाल डाल देती थींप्रियंका गांधी ने साथ ही लिखा कि सोनिया गांधी आज भी सरसों के फूल मंगाकर बसंत पंचमी के दिन घर को सजाती हैं

प्रियंका गांधी ने बसंत पंचमी के मौके पर लोगों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ज्ञान की देवी मां सरस्वती सबका कल्याण करें। साथ ही प्रियंका ने अपने बचपन, इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी का भी जिक्र किया है। 

प्रियंका गांधी ने इस ट्वीट में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए बताया है कि कैसे वे उनकी और राहुल गांधी की जेब में इस दिन पीला रूमाल डाल देती थीं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'बसंत पंचमी के अवसर पर मेरी दादी इंदिरा जी स्कूल जाने से पहले हम दोनों की जेब में पीला रूमाल डाल देती थीं। आज भी उनकी परम्परा निभाते हुए मेरी मां सरसों के फूल मंगाकर घर में बसंत पंचमी के दिन सजाती हैं।'

राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी हैं। बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा की परंपरा रही है। साथ ही इस दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत भी मानी जाती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।’

बता दें कि हर साल माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को शिक्षा की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन को बसंत पचंमी के नाम से भी जाना जाता है।

टॅग्स :बसंत पंचमीप्रियंका गांधीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा