लाइव न्यूज़ :

CAA पर चर्चा के लिए पीयूष गोयल ने इन बॉलीवुड सेलेब्स को डिनर पर बुलाया, जानिए कौन शामिल हुआ कौन नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 14:52 IST

पीयूष गोयल द्वारा आयोजित इस स्पेशल डिनर का मकसद बॉलीवुड सेलेब्स को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रही अफवाहों को एड्रेस करना था। साथ ही CAA के लिए सेलेब्स का समर्थन हासिल करना था।

Open in App
ठळक मुद्देयह स्पेशल डिनर मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में रखा गया।डिनर का एजेंडा CAA के लिए सेलेब्स का समर्थन हासिल करना था।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को स्पेशल डिनर रखा। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। पीयूष गोयल द्वारा आयोजित इस डिनर में भूषण कुमार, रितेश सिधवानी, प्रसून जोशी, अनु मलिक, अभिषेक कपूर, कुणाल कोहली, विपुल शाह, उर्वशी रौतेला, कैलाश खेर, रणवीर शौरी और अनिल शर्मा मौजूद थे। वहीं बॅालीवुड के मशहूर डायरेक्टर करन जौहर इस डिनर में शामिल नहीं हो पाए।

पीयूष गोयल द्वारा आयोजित इस स्पेशल डिनर का मकसद बॉलीवुड सेलेब्स को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रही अफवाहों को एड्रेस करना था। साथ ही CAA के लिए सेलेब्स का समर्थन हासिल करना था। यह डिनर मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में रखा गया, जिसमें कई सेलेब्स ने पीयूष गोयल से मुलाकात की।

बीजेपी ने शुरू किया आभियाननागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ बड़ती अफवाहों को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नागरिकता कानून के बारे में एक अभियान शुरू किया है। बीजेपी ने इस अभियान को लोगों में (CAA) के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शुरू किया है। अपने इस कार्यक्रम में भाग के रूप में, भाजपा ने लोगों को कानून का समर्थन करने के लिए मिस्ड कॉल देने के लिए एक टोल-फ्री नंबर 8866288662 शुरू किया है।

जेपी नड्डा ने चलाया डोर टू डोर अभियानबता दें की रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने भी गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र में सीएए (CAA)के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया था।

क्या है नागरिकता संशोधन अधिनियमनागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 पाकिस्तान, अफगानिस्तान, और बांग्लादेश से हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध और पारसी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देता है और उनको जिन्होंने 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश किया था।

टॅग्स :पीयूष गोयलनागरिकता संशोधन कानूनउर्वशी रौतेलाकरण जौहरअनु मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

राजनीति अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी