लाइव न्यूज़ :

लोग शादी कर रहे हैं, हवाईअड्डे और रेलगाड़ियां ठसाठस भरी हैं, कौन कह रहा मंदी हैः केंद्रीय मंत्री अंगड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 17:18 IST

रेल राज्यमंत्री अंगड़ी ने कहा कि अर्थव्यवस्था में हर तीन वर्ष में नरमी आती है लेकिन यह जल्द ही रफ्तार पकड़ लेगी। उन्होंने कहा कि ‘‘कुछ लोग’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोग शादी कर रहे हैं’’ जो यह बताता है कि देश की अर्थव्यवस्था 'अच्छी चल' रही है। कुछ लोग यह सब कुछ केवल नरेंद्र मोदी की छवि को खराब करने के लिए कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी ने अर्थव्यवस्था के बारे में विपक्ष की आलोचनाओं को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा कि ‘‘हवाईअड्डे और रेलगाड़ियां ठसाठस भरी हैं और लोग शादी कर रहे हैं’’ जो यह बताता है कि देश की अर्थव्यवस्था 'अच्छी चल' रही है।

रेल राज्यमंत्री अंगड़ी ने कहा कि अर्थव्यवस्था में हर तीन वर्ष में नरमी आती है लेकिन यह जल्द ही रफ्तार पकड़ लेगी। उन्होंने कहा कि ‘‘कुछ लोग’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। अंगड़ी ने जल्द शुरू होने जा रहे टुंडा खुर्जा ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘हवाईअड्डे भरे हुए हैं, रेलगाड़ियां ठसाठस हैं, लोग शादी कर रहे हैं।

कुछ लोग यह सब कुछ केवल नरेंद्र मोदी की छवि को खराब करने के लिए कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर तीन साल में अर्थव्यवस्था में मांग में कमी आती है। यह एक चक्र है। इसके बाद वह फिर रफ्तार पकड़ लेती है।’’ अर्थव्यवस्था की हालत को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल सरकार की आलोचना कर रहे हैं। 

टॅग्स :इंडियामोदी सरकारउत्तर प्रदेशइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा