लाइव न्यूज़ :

यशवंत सिन्हा को पार्टी ने बहुत कुछ दिया लेकिन उन्होंने खुद किया कांग्रेस के नेता की तरह बर्ताव: बीजेपी

By स्वाति सिंह | Updated: April 22, 2018 04:46 IST

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त देश का लोकतंत्र खतरे में है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद ही बीजेपी ने यह बयान दिया कि उनके इस फैसले से पार्टी को बिलकुल भी हैरानी नहीं हुई है। पार्टी ने कहा कि उनके बयान और लेखन से साफ हो गया था कि वह लंबे समय तक संगठन में नहीं टिकने वाले और वह कांग्रेस के इशारे पर काम कर रहे थे। 

बीजेपी प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा , 'उनकी टिप्पणी और लेखन से साफ हो गया था कि वह बीजेपी में लंबे समय तक नहीं रहने वाले। पार्टी ने उनका काफी सम्मान किया और महत्वपूर्ण पद दिया लेकिन उनका आचरण अनुचित था।'

उन्होंने कहा , 'उनकी (सिन्हा) टिप्पणी कांग्रेस नेता की तरह या विपक्षी दल के इशारे पर काम करने वाले किसी नेता की तरह लगती थी।' उन्होंने कहा कि पार्टी सिन्हा की घोषणा से हैरान नहीं है। सिन्हा लगातार सार्वजनिक रूप से मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों और कार्यशैली की आलोचना कर रहे थे। बीजेपी से अलग होने के ऐलान के साथ ही सिन्हा ने शनिवार को कहा कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। 

(एजेंसी इनपुट के साथ )

टॅग्स :यशवंत सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

राजनीति अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह