लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के पूर्व राज्य मंत्री और बीजू जनता दल के विधायक बिष्णु दास का निधन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 6, 2020 22:10 IST

तिर्तोल से बीजू जनता दल के विधायक बिष्णु दास का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 66 साल के थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे।

Open in App
ठळक मुद्देवह छह बार विधायक व एक बार मंत्री तथा सांसद भी थे। जगत सिंह पुर से वह पांच बार तथा तिर्तोल से एक बार विधायक चुने गए थे।वह कुछ समय के लिए राज्यसभा में सांसद भी थे। वह स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री का दायित्व निभाए थे।

भुवनेश्वरः ओडिशा के पूर्व राज्य मंत्री और तिर्तोल से बीजू जनता दल के विधायक बिष्णु दास का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 66 साल के थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे।

वह छह बार विधायक व एक बार मंत्री तथा सांसद भी थे। जगत सिंह पुर से वह पांच बार तथा तिर्तोल से एक बार विधायक चुने गए थे। वह कुछ समय के लिए राज्यसभा में सांसद भी थे। वह स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री का दायित्व निभाए थे। 22 जून को उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद राजधानी भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। 

वहीं, बिष्णु दास के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि जगत सिंह पुर क्षेत्र के विकास में उनका उल्लेखनीय अवदान है। दलित एवं उपेक्षित समाज के लोगों के हित के लिए वह पूरा जीवन लड़ाई लड़ते रहे और अपने जीवन को उत्सर्ग कर दिया।

बीजद के संगठन को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। जगत सिंह पुर जिले के बीजद अध्यक्ष तथा विधायक प्रशांत मुदुली ने भी गहर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि जगत सिंह पुर को नया परिचय देने में विष्णु दास की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। 

टॅग्स :ओड़िसाबीजू जनता दल (बीजेडी)नवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा