लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने कहा- RJD लालू को फंसाए जाने की बात कहकर सामाजिक बैर भड़काने की कर रही कोशिश

By भाषा | Updated: May 15, 2019 05:29 IST

जद (यू) अध्यक्ष कुमार ने विपक्षी पार्टी या उसके नेता का नाम लिए बिना कहा कि एक तरफ हमारे विकास का मुद्दा, लोगों की सेवा की हमारी प्रतिबद्धता है। वहीं दूसरी तरफ वे लोग हैं जो संपत्ति के लिए सत्ता के पीछे हैं। वे संविधान एवं उसको कथित तौर पर खतरा होने की बात करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में यहां एक रैली में अपने धुर प्रतिद्वंद्वी द्वारा उनके नाम लिखे “खुले पत्र” को लेकर निशाना साधा।जद (यू) अध्यक्ष कुमार ने विपक्षी पार्टी या उसके नेता का नाम लिए बिना कहा कि एक तरफ हमारे विकास का मुद्दा, लोगों की सेवा की हमारी प्रतिबद्धता है। अपने इस खुले पत्र में प्रसाद ने कुमार के बार-बार “लालटेन” वाला तंज कसने को लेकर कहा कि लैंप “प्रेम एवं भाईचारे के प्रकाश” का प्रतीक है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी राजद जेल में बंद अपने अध्यक्ष लालू प्रसाद को “फंसाए जाने” का आरोप लगाकर राज्य में सामाजिक बैर बढ़ाने की कोशिश कर रही है जबकि वह अदालती आदेशों के मुताबिक चारा घोटाला मामलों में सजा काट रहे हैं।कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में यहां एक रैली में अपने धुर प्रतिद्वंद्वी द्वारा उनके नाम लिखे “खुले पत्र” को लेकर निशाना साधा और विपक्षी पार्टी के चुनावी चिह्न का संदर्भ देते हुए राज्य के लोगों को आगाह किया, “अगर किसी भी तरह वे चुनावों में सफल होते हैं तो बिहार फिर से लालटेन युग में चला जाएगा।”जद (यू) अध्यक्ष कुमार ने विपक्षी पार्टी या उसके नेता का नाम लिए बिना कहा, “एक तरफ हमारे विकास का मुद्दा, लोगों की सेवा की हमारी प्रतिबद्धता है। वहीं दूसरी तरफ वे लोग हैं जो संपत्ति के लिए सत्ता के पीछे हैं। वे संविधान एवं उसको कथित तौर पर खतरा होने की बात करते हैं। संविधान का प्रावधान है कि कोई व्यक्ति किसी आरोप में अदालत द्वारा दोषी ठहराया जाता है और उसे सजा दी जाती है।’’मुख्यमंत्री ने कहा, “लेकिन वे आरोप लगा रहे हैं कि ‘फंसाया गया है’। अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने वाले किसी व्यक्ति के लिए हम यह नहीं कह सकते कि उसे फंसाया गया है। लेकिन वे सामाजिक द्वेष भड़काने के लिए लगातार यही आरोप इस उम्मीद में लगा रहे हैं कि उन्हें चुनावी फायदा मिलेगा।”उन्होंने कहा, “मैं अखबार में आज यह पढ़ कर चकित था कि उन्होंने मुझे खुला पत्र लिखा है। मैं सोच रहा हूं कि वह जेल में रहते हुए ऐसा कैसे कर पाए। इसके अलावा जैसे उन्होंने लालटेन की बात की है तो मैं राज्य के लोगों को आगाह करना चाहता हूं। सावधान, अगर किसी भी तरह वे चुनाव में सफल होते हैं तो बिहार वापस लालटेन युग में चला जाएगा।”अपने इस खुले पत्र में प्रसाद ने कुमार के बार-बार “लालटेन” वाला तंज कसने को लेकर कहा कि लैंप “प्रेम एवं भाईचारे के प्रकाश” का प्रतीक है। वहीं इसके उलट जद (यू) का चुनावी चिह्न “तीर’’ “हिंसा का प्रतीक” है जिसकी “ वर्तमान मिसाइल युग में कोई अहमियत नहीं रह गई है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनीतीश कुमारआरजेडीलालू प्रसाद यादवबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा