लाइव न्यूज़ :

नागालैंडः नतीजों से पहले ही BJP से निपटने के लिए NPF ने बनाई ये रणनीति

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 3, 2018 09:37 IST

Nagaland Elections 2018: एनपीएफ ने मौजूदा सीएम टीआर जेलियांग को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया है।

Open in App

नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी से निपटने के लिए सत्ताधारी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने नई रणनीति अपनाई है। एनपीएफ को डर है कि नागालैंड विधानसभा में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत ना मिलने की स्थिति में बीजेपी बाजी मार सकती है। जिस तरह गोवा में कम सीटें होने के बाजवूद बीजेपी ने तत्परता दिखाते हुए सरकार बना ली थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस स्थिति से निपटने के लिए एनपीएफ ने मौजूदा सीएम टीआर जेलियांग को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया है। साथ ही नागालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य को एक पत्र सौंपा है जिसमें गठबंधन के सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) और नेशनल पीपुल्स पार्टी का समर्थन है। इस पत्र में लिखा गया है कि उनके गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा। ऐसी स्थिति में पहले उन्हें सरकार बनाने का अवसर दिया जाए।

जरूर पढ़ेंः- नागालैंड चुनावी नतीजे LIVE: 59 सीटों के लिए मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त

नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) से 15 साल पुराना गठबंधन तोड़ा था। बीजेपी ने नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नेफियू रियो के साथ गठबंधन करने का फैसला किया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी का एनपीएफ से गठबंधन तोड़ने का फैसला कितना सही साबित होता है। बीजेपी की किसी भी संभावना को रोकने के लिए एनपीएफ ने जेलियांग को सीएम कैंडिडेट बनाने के समर्थन वाला पत्र काउंटिंग से ठीक एक दिन पहले गवर्नर को सौंपा।

यह भी पढ़ेंः- नागालैंड में अबतक नहीं बनी कोई महिला विधायक, इसबार खाता खुलने की उम्मीद

2013 के विधानसभा चुनावों में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) को 38 सीटें मिली थी। एनपीएफ की सहयोगी एनपीएफ को 4 सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में 8 सीटें आई थी जो 2008 के मुकाबले 15 सीट कम थी। एनपीएफ ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई।

'पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों के चुनावी नतीजों की सभी कवरेज के लिए यहां क्लिक कीजए'

टॅग्स :नागालैंड विधानसभा चुनाव 2018नागा पीपुल्स फ्रंटविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज