नागालैंड में अबतक नहीं बनी कोई महिला विधायक, इसबार खाता खुलने की उम्मीद

By आदित्य द्विवेदी | Published: February 27, 2018 02:11 PM2018-02-27T14:11:34+5:302018-02-27T14:11:34+5:30

Nagaland Elections 2018: नागालैंड विधानसभा चुनावों में 60 सीटों के लिए 195 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है जिसमें से 5 महिलाएं हैं। इस बार महिला विधायकों के खाता खुलने की उम्मीद।

Nagaland Assembly Elections 2018: No female legislator elect in 54 years | नागालैंड में अबतक नहीं बनी कोई महिला विधायक, इसबार खाता खुलने की उम्मीद

नागालैंड में अबतक नहीं बनी कोई महिला विधायक, इसबार खाता खुलने की उम्मीद

1964 में पहली बार नागालैंड विधानसभा का गठन किया गया था। पिछले 54 साल के इतिहास में प्रदेश में कोई महिला विधायक नहीं बनी है। शाइजा एकमात्र महिला सांसद हैं जो साल 1977 में चुनी गई थी। नागालैंड राज्य की साक्षरता दर ऊंची है और यहां दूसरे राज्यों के मुकाबले नागा महिलाओं को समाज और परिवार में ज्यादा अधिकार मिले हुए हैं। इसके बावजूद राजनीति में महिलाओं को दूर रखा जाता है। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में 59 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। 195 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है जिसमें से 5 महिलाएं हैं। इन चुनावों में महिला विधायकों का खाता खुलने की उम्मीद की जा रही है।

पांच महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी (एनडीपीपी) ने एक, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की दौ और एक महिला उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव मैदान में है। एनडीपीपी प्रत्याशी अवान कोन्याक अपने पिता की विरासत को बढ़ाने को तैयार हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई की है। बीजेपी के टिकट पर राखिला चुनाव मैदान में हैं।  सत्तारूढ़ नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और कांग्रेस ने किसी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।

महिला उम्मीदवारों का स्वागत करते हुए नागालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने कहा कि पिछले चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या दो से बढ़कर इस बार पांच हो गई हैं।

जरूर पढ़ेंः मेघालय-नागालैण्ड चुनाव LIVE

नागालैंड में मतदान जारी

नागालैंड विधान सभा चुनाव 2018 के लिए मंगलवार (27 फरवरी) को मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। मेघालय और नागालैंड दोनों राज्यों में विधान सभा की 60-60 सीटें हैं। मंगलवार (27 फ़रवरी) को दोनों राज्यों की 59-59 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव परिणाम तीन मार्च को आएंगे। मेघालय और नागालैंड के साथ ही त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के नतीजे भी तीन मार्च को ही आएंगे।

Web Title: Nagaland Assembly Elections 2018: No female legislator elect in 54 years

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे