लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, कहा- सिंधिया यहां लाए थे, अब भाजपा की सरकार बनेगी और 25 साल चलेगी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 13, 2020 06:04 IST

सरताज सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और स्थाई सरकार बनेगी. सिंह ने कहा कि जो सरकार बनेगी वो 25 साल तक चलेगी. उन्होंने कहा कि सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से मध्यप्र देश कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मंत्री सरताज सिंह ने भी आज कांग्रेस का दामन छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि मुझे ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में लाए थे, अब जब वे ही नहीं हैं, तो मैं भी इस्तीफा दे रहा हूं. उन्होंने कहा कि अब भाजपा की सरकार बनेगी जो पूरे 25 साल चलेगी.

पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने भी आज कांग्रेस का दामन छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि मुझे ज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेस में लाए थे, अब जब वे ही नहीं हैं, तो मैं भी इस्तीफा दे रहा हूं. उन्होंने कहा कि अब भाजपा की सरकार बनेगी जो पूरे 25 साल चलेगी.

सरताज सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और स्थाई सरकार बनेगी. सिंह ने कहा कि जो सरकार बनेगी वो 25 साल तक चलेगी. उन्होंने कहा कि सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से मध्यप्र देश कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. कांग्रेस सत्ता से भी जाएगी और पार्टी ने बहुत ही बड़ी ताकत को खो दी है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है जिसमें भाजपा बहुत आगे चली जाएगी और कांग्रेस बहुत पीछे चली जाएगी.

सिंह ने कहा कि सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से केवल ग्वालियर-चंबल में ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि जिस पार्टी को राजमाता विजयाराजे सिंंधिया ने खड़ा किया उनकी पार्टी में अब ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आ गए हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा