लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: टास्क फोर्स गठन पर कांग्रेस का तंज, मंत्रिमंडल टल गया, श्रीमंत को छल गया

By राजेंद्र पाराशर | Updated: April 15, 2020 05:12 IST

कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि डाक्टर्रों, विशेषज्ञ और इस महामारी से लड़ने हेतु संबंधित बुद्धिजीवियों के बजाय मध्यप्रदेश सरकार ने यहां नेताओं को टास्क फोर्स में रखा है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा द्वारा गठित टास्क फोर्स में  विष्णु दत्त शर्मा  संयोजक (प्रदेश अध्यक्ष), शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री),  सुहास भगत (प्रदेश संगठन महामंत्री),  गोपाल भार्गव (पूर्व नेता प्रतिपक्ष) शामिल हैं.कैलाश विजयवर्गीय (राष्ट्रीय महासचिव) , नरोत्तम मिश्रा ( विधायक, पूर्व मंत्री), राजेन्द्र शुक्ला (विधायक, पूर्व मंत्री), मीना सिंह (पूर्व मंत्री) तुलसी सिलावट (पूर्व मंत्री) के नाम भी टास्क फोर्स में शामिल किए गए.

 भोपालमध्यप्रदेश में कोरोना पर मचे कोहराम के बीच एक बार फिर मंत्रिमंडल गठन को लेकर बयानों का दौर तेज हो गया है. लगातार मंत्रिमंडल गठन की उठ रही मांग के बीच भाजपा ने सरकार और संगठन के बीच समन्वय बैठाने के लिए टास्कफोर्स का गठन कर दिया. इस पर कांग्रेस ने तंज कसा और कहा कि मंत्रिमंडल टल गया, श्रीमंंत को छल गया.

कोरोना संकट काल के बीच मंत्रिमंडल गठन से पहले भाजपा ने कोरोना टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसके तहत कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच सरकार और संगठन में समन्वय बनाने के लिए इस दल को बनाया गया है. टास्कफोर्स में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को संयोजक बनाया गया है, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के 10 वरिष्ठ नेता इसमें शामिल किए गए हैं.

साथ ही संभावना जताई जा रही हैं कि जल्द ही शिवराज अपनी टीम चुन सकते हैं.  भाजपा द्वारा गठित टास्क फोर्स में  विष्णु दत्त शर्मा  संयोजक (प्रदेश अध्यक्ष), शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री),  सुहास भगत (प्रदेश संगठन महामंत्री),  गोपाल भार्गव (पूर्व नेता प्रतिपक्ष),  कैलाश विजयवर्गीय (राष्ट्रीय महासचिव) , नरोत्तम मिश्रा ( विधायक, पूर्व मंत्री),  राकेश सिंह (सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष),  राजेन्द्र शुक्ला (विधायक, पूर्व मंत्री), मीना सिंह (पूर्व मंत्री) तुलसी सिलावट (पूर्व मंत्री)  और जगदीश देवड़ा (विधायक, पूर्व मंत्री) को शामिल किया गया है.भाजपा द्वारा टास्क फोर्स गठन को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा है कि मंत्रीमंडल टल गया, श्रीमंत को छल गया.

इतने विचलित क्यों हैं मुख्यमंत्रीकांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश में जिन भी राज्यों ने टास्क फोर्स का गठन किया गया. वहां की सरकार ने डाक्टर्रों, विशेषज्ञ और इस महामारी से लड़ने हेतु संबंधित बुद्धिजीवियों को रखा लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने यहां नेताओं को टास्क फोर्स में रखा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, आपकी समझ को क्या हो गया, इतने विचलित क्यों हो.

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा