लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: BJP विधायक का कांग्रेस पर आरोप, 'कल रात मेरी किडनैपिंग की हुई कोशिश, सिर कलम कर सकते हैं ये'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 6, 2020 15:18 IST

मध्‍य प्रदेश में 220 विधायक हैं और बहुमत का आंकड़ा 110 है। ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी के 8 विधायक इस्‍तीफा देते हैं तो उसकी संख्‍या घटकर 106 हो जाएगी। बीजेपी के पास अभी 107 विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में पिछले एक महीने से कांग्रेस और बीजेपी विधायकों को तोड़ने की साजिश में लगे हैं।मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डंग ने पांच मार्च को विधानसभा सदस्य के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।

भोपाल:  कांग्रेस में शामिल होने और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनके आवास पर मिलने की अफवाहों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक संजय पाठक ने गलत बताया है। अफवाहों को खारिज करते हुए बीजेपी विधायक संजय पाठक ने कहा, ''मैं बीजेपी में था, मैं बीजेपी में हूं और हमेशा बीजेपी में रहूंगा।'' बीजेपी विधायक संजय पाठक ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''मुझे लग रहा है कि अगर मैं कांग्रेस ज्वाइन नहीं करता हूं तो ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। कल रात मेरे अपहरण का प्रयास हुआ। ये ज्यादा से ज्यादा मेरा सिर कलम कर सकते हैं तो कर दें।'' राज्य में पिछले एक महीने से कांग्रेस और बीजेपी विधायकों को तोड़ने की साजिश में लगे हैं। दोनों पार्टियां विधायकों को तोड़ने का एक-दूसरे पर आरोप लगा रही है। 

Madhya Pradesh BJP MLA Sanjay Pathak: I've not met CM Kamal Nath. Last night, an attempt was made to abduct me. I just hope that in this political game, I am not abducted & killed. A lot of pressure is being put on me. I will always remain in BJP. https://t.co/zTFaFi8UFe— ANI (@ANI) March 6, 2020

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक संजय पाठक ने एक वीडियो बयान जारी कर मीडिया में दिखाई जा रही मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार देर रात उनकी और मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुलाकात की खबरों का पुरजोर खंडन करते हुए कहा कि वह बीजेपी के साथ हैं। विधायक संजय पाठक मध्य प्रदेश के सबसे धनी विधायक हैं। 

पाठक ने कहा, ‘‘किसी भी तरह का भ्रम न फैलाएं, मैं बीजेपी के साथ था, बीजेपी के साथ हूं और बीजेपी के साथ ही रहूंगा। पूरे प्रदेश के लोग देख रहे हैं कि मेरे साथ क्या हो रहा है। बस इतना ख्याल रखना कि कहीं मैं मारा नहीं जाऊं। ये लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए मुझे मार कर कहीं भी फेंक सकते हैं।’’

Madhya Pradesh BJP MLA Sanjay Pathak on reports of him joining Congress: I was a part of BJP, I am a part of BJP and will always remain in BJP. pic.twitter.com/pVPgvxKdMw— ANI (@ANI) March 6, 2020

मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डंग ने पांच मार्च को विधानसभा सदस्य के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बाद दावा किया जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो विधायक बीती रात मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले। मैहर सीट से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह के साथ कमलनाथ के घर पहुंचे थे। उसके बाद रात करीब एक बजे बीजेपी के एक अन्य विधायक संजय पाठक भी कमलनाथ के आवास से बाहर निकलते हुए देखे गए थे। 

हालांकि मैहर सीट से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने अभी तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे पर मध्य प्रदेश बीजेपी प्रमुख वी.डी. शर्मा ने कहा, ''यह दर्शाता है किस प्रकार से राज्य में कांग्रेस सरकार में कांग्रेस के विधायक ही पीड़ित और प्रताड़ित हैं। यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। ये अंतर्विरोध और अंतर्कलह से ग्रस्त सरकार है, जिसका अंत आज दिखाई दे रहा है।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो