लाइव न्यूज़ :

मिजोरम चुनाव 2018: BJP ने जारी की 28 कैंडिडेट की लिस्ट, राज्य में 10 साल से है कांग्रेस की सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2018 16:23 IST

मिजोरम की 40 विधान सभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। मत की गणना 11 दिसंबर को होगी और उसी दिन नतीजे आ जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मिजोरम विधान सभा चुनाव 2018 के लिए राज्य की 40 में से 28 सीटों के लिए प्रत्याशियों की शुक्रवार को घोषणा कर दी। बीजेपी ने शुक्रवार को ही मध्य प्रदेश की 177 विधान सभा सीटों और तेलंगाना की 28 विधान सभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

12 नवंबर से सात दिसंबर के बीच मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के विधान सभा चुनाव होंगे। सभी पाँच राज्यों के चुनावों के लिए हुए मतदान की मतगणना 11 दिसंबर को होगी। नतीजे उसी दिन शाम तक आ जाने की उम्मीद है। बीजेपी राज्य ने अभी तक राज्य में अकेले दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। 

मिजोरम में इस समय कांग्रेस शासन है। कांग्रेस पहले ही राज्य की सभी 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। मिजोरम के मुख्यमंत्री पी ललथनहवला दो विधान सभा सीटों चंफई (दक्षिण) और सेरछिप से चुनाव लड़ेंगे। ललथनहलवा साल 2008 से ही मिजोरम के मुख्यमंत्री है। 

मिजोरम की 40 विधान सभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। मत की गणना 11 दिसंबर को होगी और उसी दिन नतीजे आ जाएंगे।

मिजो नेशनल फ्रंट नहीं मिलाएगा बीजेपी से हाथ

बीजेपी के नेतॉत्व वाले पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के सदस्य मिजो नेशनल फ्रंट (एनएनएफ) ने विधान सभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने की घोषणा की है। एनएनएफ ने दावा किया है कि वो चुनाव परिणाम आने के बाद भी बीजेपी से गठबंधन नहीं करेगी। हालाँकि कांग्रेसी सीएम ने आरोप लगाया है कि मिजो नेशनल फ्रंट और बीजेपी अंदरखाने मिली हुई हैं।

पिछले कुछ सालों में बीजेपी ने पूर्वोत्तर भारत में पहली बार सरकार बनाई है। बीजेपी की असम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में अकेले दम पर या स्थानीय दलों से गठबंधन बनाकर सत्ता में है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमिज़ोरम चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राम माधवअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा