लाइव न्यूज़ :

मेघालय चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी, संगमा 2 सीटों से लड़ेंगे

By IANS | Updated: January 28, 2018 00:51 IST

मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का नाम भी शामिल है। चुनाव 27 फरवरी को होगा। इस सूची में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सेलेस्टीन लिंगदोह और कांग्रेस के लोकसभा सदस्य विन्सेंट एच. पाला के नाम भी शामिल हैं।

Open in App

कांग्रेस ने शनिवार को मेघालय के 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची में मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का नाम भी शामिल है। चुनाव 27 फरवरी को होगा। इस सूची में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सेलेस्टीन लिंगदोह और कांग्रेस के लोकसभा सदस्य विन्सेंट एच. पाला के नाम भी शामिल हैं। सूची को ऑस्कर फर्नांडीस की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने अंतिम रूप दिया है।

हालांकि, स्क्रीनिंग कमेटी ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। ये सीटें हैं पिन्थोरूमखाह, दक्षिण शिलांग और खलीहरैत। 

पिन्थोरूमखाह निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस विधायक अलेक्जेंडर हेक करते हैं, जिनके इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है। पाला ने आईएएनएस को बताया, "चूंकि इन तीन विधानसभा सीटों पर अधिक आवेदक हैं, इसलिए हमने इसे लंबित रखने का फैसला किया है। एक सप्ताह के भीतर उम्मीदवारों को अंतिम रूप देंगे।"

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने मौजूदा पार्टी विधायक ब्लूबेल आर. संगमा का टिकट काटकर नए उम्मीदवार लाजरुस संगमा को दे दिया है। 1993 से अम्पाटीगिरि निर्वाचन क्षेत्र में लगातार पांच बार जीतने वाले मुख्यमंत्री मुकुल संगमा दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। ये सीटें हैं गारो हिल्स क्षेत्र के तुरा संसदीय क्षेत्र में अम्पाटीगिरि और सोंगसक। 

कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष सेलेस्टीन लिंगदोह ने विश्वास जताया कि पार्टी मेघालय में सत्ता पर कब्जा जमाएगी। लिंगदोह ने आईएएनएस से कहा, "हमारा लक्ष्य 30 सीटें जीतने का है और हम परिणाम के दिन 31 सीटें जीतने में सफल होंगे।"

पार्टी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक मैराथोन संगमा और निर्दलीय उम्मीदवार ब्रिगेडी एन. मराक को भी टिकट दिया है। मराक ने मेघालय विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और 23 जनवरी को कांग्रेस का दामन थाम लिया था। 

मैराथोन संगमा को मेंदीपाथर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि मराक बेजंगडोबा से चुनाव मैदान में हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 

टॅग्स :मेघायल विधानसभा चुनावमेघालय के मुख्यमंत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिलांग: कर्फ्यू में 7 घंटे की ढील, शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब से भेजी टुकड़ियां, सीएम संगामा ने कहा- 'पैसा देकर भड़काई हिंसा'

राजनीतिकॉनरैड संगमा बने मेघालय के नए मुख्यमंत्री

राजनीतिकोनराड संगमा ने ली मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजनाथ सिंह ने कहा- टूटा कांग्रेस का भ्रम

राजनीतिMeghalaya Assembly Election 2018: कोनराड संगमा होंगे मेघालय के अगले CM, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

राजनीतिमेघालय में बीजेपी सरकार बनते देख बोली कांग्रेस, जनादेश तो हमें मिला था

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील