लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कांग्रेस ने 27,865 प्रवासियों का उठाया यात्रा खर्च, बालासाहेब थोराट बोले- 24 हजार लोगों को भेजने के प्रबंध कर लिए गए हैं

By भाषा | Updated: May 12, 2020 13:46 IST

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच, अपने घरों को लौटने के लिए कई प्रवासी मजदूरों ने मीलों की यात्रा पैदल ही शुरू कर दी है। हालांकि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में श्रमिक ट्रेनों की व्यवस्था शुरू की है।

Open in App
ठळक मुद्दे यात्रा के दौरान श्रमिकों को भोजन, मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं- थोराट कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पिछले हफ्ते कहा था कि अपने-अपने कार्यस्थलों पर फंसे जो प्रवासी श्रमिक एवं मजदूर घर लौटना चाहते हैं, उनकी मदद की जाएगी।

मुंबई:  कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने करीब 27,865 प्रवासी मजदूरों का यात्रा खर्च वहन कर उन्हें उनके पैतृक स्थानों पर भेजा है। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को यह दावा किया। थोराट ने कहा कि करीब 24,000 और प्रवासी मजदूरों को महाराष्ट्र से उनके गृह राज्यों में भेजने के प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, “अब तक, महाराष्ट्र कांग्रेस ने 27,865 कामगारों का यात्री खर्च वहन किया है।” कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच, अपने घरों को लौटने के लिए कई प्रवासी मजदूरों ने मीलों की यात्रा पैदल ही शुरू कर दी जबकि कुछ को परिवहन का जो साधन मिला, उसी से लौटने लगे।

सोनिया गांधी ने पिछले हफ्ते मजदूर की मदद की कही थी बात

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पिछले हफ्ते कहा था कि अपने-अपने कार्यस्थलों पर फंसे जो प्रवासी श्रमिक एवं मजदूर घर लौटना चाहते हैं, ऐसे सभी जरूरतमंदों की रेल यात्रा का खर्च उनकी पार्टी की राज्य इकाइयां उठाएंगी। थोराट ने कहा कि घोषणा के बाद, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कामगारों ने जिला स्तर पर पंजीकरण कराया और उन्हें गृह राज्यों में भेजने के लिए विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था की गई।

भोजन, मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं-  प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बालासाहेब थोराट

श्रमिक स्पेशल ट्रेनें नागपुर से मुजफ्फरपुर, लखनऊ, बलिया और दरभंगा, वर्धा से पटना, पुणे से लखनऊ, भोपाल, मिराज से गोरखपुर, चंद्रपुर से पटना और अहमदनगर से उन्नाव के लिए चलाई गईं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुंबई से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए जाने वाली रेलगाड़ियों में सवार ज्यादातर श्रमिकों की यात्रा का खर्च भी कांग्रेस ने उठाया।

साथ ही कहा कि यात्रा के दौरान श्रमिकों को भोजन, मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए। थोराट ने कहा कि ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने चार विशेष ट्रेनों के लिए भुगतान किया जबकि कृषि राज्य मंत्री विश्वजीत कदम और पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सुनील केदार ने दो रेलगाड़ियों का खर्च उठाया। थोराट ने यह भी कहा कि 3,567 श्रमिकों को सतारा, अहमदनगर, पुणे, नागपुर, चंद्रपुर, कोल्हापुर और सांगली से निजी वाहनों में उनके गृह राज्यों में भेजा गया और उनका यात्रा खर्च भी कांग्रेस ने उठाया।

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसबालासाहेब थोराटमहाराष्ट्रकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा