लाइव न्यूज़ :

लोकसभा उपचुनाव: EVM में गड़बड़ी के बाद कैराना सहित 3 लोकसभा सीटों पर आज दोबारा होगी वोटिंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 30, 2018 06:03 IST

चुनाव आयोग के मुताबिक उन्होंने  जिला कलेक्टर अभिमन्यु काले, कदंबारी बाल्कवाड़े के स्थानांतरित करने का आदेश भी दे दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: महाराष्ट्र के पालघर और भंडारा-गोंदिया लोकसभा उपचुनाव में वीवीपीएटी और ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर कई शिकायतें आई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने यहां दूबारा चुनाव कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक बुधवार को भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर दोबारा वोटिंग कराई जाएगी। वहीं यूपी के कैरान लोकसभा सीट के 73 बूथों पर भी बुधवार को  ही दोबारा चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराए जाएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक उन्होंने  जिला कलेक्टर अभिमन्यु काले, कदंबारी बाल्कवाड़े के स्थानांतरित करने का आदेश भी दे दिया है। गौरतलब है कि ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से कई जगह बवाल मच गया था। इसके चलते मतदान के लिए आए मतदाताओं को चिलचिलाती धूप में बिना वोट किए ही वापस लौटना पड़ा। कांग्रेस और एनसीपी ने ईवीएम खराबी वाले जगहों पर पुन: मतदान की मांग भी की थी। 

बता दें कि देश में चार लोकसभा और विधानसभा की 10 सीटों पर 28 मई को उपचुनाव हुए थे। लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश के राजनीतिक रूप से अहम कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा - गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नगालैंड लोकसभा सीट पर मतदान हुए थे। वहीं, पलुस कादेगांव(महाराष्ट्र), नूरपुर (उप्र) , जोकीहाट (बिहार), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), अंपति (मेघालय), शाहकोट (पंजाब) थराली (उत्तराखंड) और मेहेशतला (पश्चिम बंगाल) विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। इन चुनावों के नतीजे 31 मई को आएंगे।  

टॅग्स :चुनाव आयोगउपचुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

राजनीति अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला