लाइव न्यूज़ :

यूपी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, 'भाजपा का डर दिखाकर अल्पसंख्यकों के वोट बटोरता है विपक्ष'

By भाषा | Updated: May 4, 2019 19:29 IST

सरकार की सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के चलाई गई हैं, जिनका लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी मिला है।’’ शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने मुसलमानों का वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है और उनकी शौक्षणिक स्थिति में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए।

Open in App

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को दावा किया कि विपक्षी दल अल्पसंख्यकों को भाजपा का भय दिखाकर वोट बटोरने का काम करते हैं। शर्मा ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ''वे (विपक्षी दल) अल्पसंख्यकों को बताते हैं कि भाजपा उनका नुकसान करेगी जो कि हकीकत नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ''भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘सबका साथ सबका विकास’ की अवधारणा पर काम करते हैं।

सरकार की सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के चलाई गई हैं, जिनका लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी मिला है।’’ शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने मुसलमानों का वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है और उनकी शौक्षणिक स्थिति में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए। ये दल चाहते थे कि इस समुदाय का उत्थान न हो जिससे कि उनकी आंख में धूल झोंककर वोट हासिल करते रहें।

उन्होंने कहा, ''इसके विपरीत भाजपा ने समाज की मजहबी शिक्षा में छेड़छाड़ के बिना उन्हें आधुनिक शिक्षा भी देने के प्रयास किए। पार्टी का मत है कि समुदाय के लोगों के एक हाथ में पवित्र कुरान और एक हाथ में कम्प्यूटर होना चाहिए। इस समुदाय के लोग भी उच्च पदों पर पहुंच सकें, इसके लिए योग्यता जरूरी है।'' उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के कौशल को बढ़ावा देने के लिए रिण दिलाने की भी व्यवस्था की है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिनेश शर्माउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा