लाइव न्यूज़ :

एग्जिट पोल के नतीजों को तेजस्वी यादव ने बताया बाजार की मजबूरी, कहा-स्ट्रांग रूम पर रखनी होगी कड़ी निगरानी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2019 17:29 IST

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि 'एग्जिट से पहले बाजार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं. यहां बता दें कि तेजस्वी यादव कल वोट भी नहीं डाल सके थे और यह सवाल उठने लगा था कि आखिर उन्होंने वोट क्यों नहीं डाला और वे कहां है?

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव द्वारा मतदान नहीं किये जाने को लेकर जदयू ने निशाना साधा है तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए संविधान बचाने के लिए मुहिम छेड़ रखी थी

लंबे चुनावी अभियान के बाद एकाएक गायब हुए तेजस्वी यादव ने अब एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए इसे बाजार की मजबूरी बताया है. नतीजों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि ’संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितों के मनोविज्ञान से खेलना इनका हथियार है.’ लोगों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा है कि गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो, इसके लिए स्ट्रांग रूम पर कड़ी निगरानी रखें. 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि 'एग्जिट से पहले बाजार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं. यहां बता दें कि तेजस्वी यादव कल वोट भी नहीं डाल सके थे और यह सवाल उठने लगा था कि आखिर उन्होंने वोट क्यों नहीं डाला और वे कहां है? लेकिन विरोधी दल के नेताओं ने भी उन पर चुटकी ली थी. 

तेजस्वी यादव द्वारा मतदान नहीं किये जाने को लेकर जदयू ने निशाना साधा है. जदयू ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि आपने मतदान क्यों नहीं किया? यहां बता दें कि तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए संविधान बचाने के लिए मुहिम छेड़ रखी थी. लालू प्रसाद यादव को झूठे आरोप में जेल भेजने का आरोप मोदी सरकार पर लगाते हुए जनता से मतदान की अपील भी की थी. 

जदयू ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या वे खुद लालूजी को जेल से नहीं निकालना चाहते हैं? जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज ट्वीट कर तेजस्वी यादव से सवाल पूछा है कि 'पिता लालू प्रसाद यादव को जेल से निकालने के लिए वोट मांगते घूमे. परंतु, खुद नहीं वोट दिये! क्या अब ये खुद नहीं चाहते कि लालूजी जेल से निकले? आखिर लालूजी निकलते तो पार्टी वे चलाने लगेंगे, फिर बबुआ को पूछेगा कौन? अब तो बबुआ को हकीकत बताना चाहिए.'

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेजस्वी यादवएग्जिट पोल्सबिहार लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा