लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2020: सुशील कुमार शिंदे बोले-राष्ट्र के अंदर एक सशक्त विपक्ष होना चाहिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2021 15:35 IST

LMOTY 2020: सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि ऐसी बात नहीं है। हर कार्यक्रम में मुझे बुलाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुआ था।कांग्रेस में इस तरह की बातें बहुत बार हुई है।शिंदे ने कहा कि जहां भी एक दल शासन पर हावी होगा, वहां तानाशाही प्रवति देखने को मिलेगी।

LMOTY 2020: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है। 

सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि कांग्रेस में ऐसी बात हमेशा होती रहती है। भाजपा को ध्यान देने की जरूरत नहीं है। मैं हमेशा पार्टी कार्यक्रम में जाता हूं। भाजपा सरकार के कारण देश में लोकतंत्र खतरा में है। मोदी सरकार में लोकतंत्र का हनन हो रहा है। 

कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि राज्यसभा में परिपक्व नेता होना चाहिए। सभी को मौका मिलना चाहिए।मल्लिकार्जुन खड़गे को भी मौका मिला। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमेशा  इसका ख्याल रखा। युवा शक्ति चाहता है कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनें।

सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि राष्ट्र के अंदर एक सशक्त विपक्ष होना चाहिए। जहां सशक्त विपक्ष नहीं होता, सरकार अपने मन से सारे काम करती है। किसी भी सरकार को लोकतंत्र के अनुसार काम करना चाहिए। जनता हित में हर काम हो।

शिंदे ने कहा कि जहां भी एक दल शासन पर हावी होगा, वहां तानाशाही प्रवति देखने को मिलेगी। सत्ता पर एक दल का होना ठीक नहीं है। कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन आंतरिक लोकतंत्र पर ध्यान दिया जाता था। शिदें ने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कार्यकाल में लोकतंत्र देखी है। ये सभी से बात करते हैं। 

जब इंदिरा गांधी को अरेस्ट किया गया तो मैंने शोलापुर में प्रदर्शन किया था। कांग्रेस में इस तरह की बातें बहुत बार हुई है। शिंदे ने कहा कि कोई बड़ी बात नहीं है। ‘जी 23’ के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा एवं कपिल सिब्बल सहित कई नेताओं ने पार्टी के खिलाफ बगावती सुर अपना लिया है। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी के समय भी एनडी तिवारी सहित कई नेताओं ने विद्रोह किया था। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए गठबंधन के साथ काम किया। पार्टी हर फैसले सोच-समझ कर करती थी। इंदिरा गांधी के समय से मैं देख रहा हूं। सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि ऐसी बात नहीं है। हर कार्यक्रम में मुझे बुलाया जाता है। अभी हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुआ था। पार्टी को जब जरूरत होती है वह मुझे बुलाते हैं।

टॅग्स :कांग्रेसमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीराहुल गांधीइंदिरा गाँधीलोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2020
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा