लाइव न्यूज़ :

कासंगज हिंसा पर बीजेपी नेताओं की विवादित बयानबाजी, बोले- 'पाकिस्तानियों' ने चंदन को मारा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 30, 2018 14:14 IST

कासगंज हिंसा पर विवादित बयानों की होड़ मची है। इसमें बीजेपी सांसद विनय कटियार से लेकर साध्वी निरंजन ज्योति और सूर्यप्रताप साही तक शामिल हैं।

Open in App

कासगंज हिंसा के चार दिन बाद हिंसा की लपटें तो थम गईं लेकिन नेताओं की विवादित बयानबाजी का सिलसिला नहीं थम रहा। विवादित बयानों में बीजेपी नेताओं में ही होड़ मची है। इसमें विनय कटियार से लेकर साध्वी निरंजन ज्योति और सूर्यप्रताप साही तक शामिल हैं।

बीजेपी सांसद विनय कटियार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कासगंज में फैली हिंसा के पीछे पाकिस्तान समर्थकों का हाथ होने की बात कही है। कटियार ने कहा कि चंदन गुप्ता की हत्या पाकिस्तान समर्थकों ने ही की। कटियार के कहा कि कासगंज हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। कासगंज में इसके पहले कभी सांप्रदायिक तनाव नहीं हुआ था लेकिन गणतंत्र दिवस को पाकिस्तान का समर्थन करने वाले कुछ उपद्रवियों ने तिरंगा का अपमान करने की कोशिश की जिसके बाद माहौल खराब हुआ।

बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का कहना है कि राष्ट्रविरोधी तत्व तिरंगा यात्रा बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसी वजह से ऐसी घटना हुई। उन्होंने योगी सरकार की तारीख करते हुए कहा कि यूपी सरकार ऐसी घटनाओं के खिलाफ कड़े ऐक्शन ले रही है। ऐसे संवेदनशील मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। 

योगी सरकार में मंत्री सूर्यप्रताप शाही तो इन दोनों नेताओं से एक कदम आगे निकल गए। उनका मानना है कि कासगंज की साम्प्रदायिक हिंसा एक छोटी घटना है। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह छोटी घटना है जिसमें दो लोगों के साथ हादसा हुआ है। इस घटना को इतना तूल नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :कासगंज हिंसाविनय कटियारबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार