लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः CM सिद्धारमैया कर बैठे पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ, फिर ऐसे सुधारी गलती

By भाषा | Updated: May 9, 2018 05:13 IST

सिद्धारमैया ने कहा, 'यदि सड़कों का काम हुआ है, पक्की सड़कें, पानी निकासी, पेयजल सुविधाएं वहां हैं, यदि मकानों का निर्माण हुआ है तो यह सब नरेंद्र मोदी और हमारी सरकार की वजह से है।' 

Open in App

बेंगलूरु, 9 मईः मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की जुबान फिसल गई और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर बैठे। उन्होंने कहा कि 12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को पड़ने वाले हर वोट का मतलब होगा कि 'यह वोट मुझे दिया गया है।' यह घटना तब हुई जब सिद्धारमैया मांड्या जिले में मालावल्ली में कांग्रेस विधायक नरेंद्र स्वामी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे और वह नरेंद्र स्वामी को दो बार गलती से नरेंद्र मोदी बोल गये। 

सिद्धारमैया ने कहा, 'यदि सड़कों का काम हुआ है, पक्की सड़कें, पानी निकासी, पेयजल सुविधाएं वहां हैं, यदि मकानों का निर्माण हुआ है तो यह सब नरेंद्र मोदी और हमारी सरकार की वजह से है।' 

उनके पास खड़े लोगों ने जब उन्हें उनकी गलती की तरफ ध्यान दिलाया तो उन्होंने भूल सुधार किया और कहा, 'माफी चाहता हूं नरेंद्र स्वामी।' उन्होंने कहा, 'नरेंद्र महत्वपूर्ण है। यहां स्वामी हैं, मोदी वहां गुजरात के लिए हैं। नरेंद्र मोदी झूठे हैं और नरेंद्र स्वामी सच्चे हैं।' 

नरेंद्र स्वामी के लिए प्रचार जारी रखते हुए सिद्धारमैया दूसरी बार फिर गलती कर बैठे। उन्होंने कहा, 'हर किसी को यह समझ लेना चाहिए कि नरेंद्र मोदी को पड़ा हर वोट...मुझे वोट करने जैसा है।' स्वामी सहित उनके पास खड़े लोगों ने फिर उन्हें उनकी गलती की तरफ ध्यान दिलाया। तब उन्होंने फिर से अपनी गलती सुधारी।

सिद्धारमैया की जुबान ऐसे समय फिसली जब चुनाव प्रचार के दौरान उनके और मोदी के बीच वाकयुद्ध चल रहा है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावसिद्धारमैयाकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा