लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः CM सिद्धारमैया ने पीएम मोदी और शाह को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: May 8, 2018 04:46 IST

सीएम सिद्धारमैया ने इसके साथ ही बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ भी नोटिस भेजा है, जिनके खिलाफ कांग्रेस ने लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं।

Open in App

बेंगलुरु, 8 मईः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह को विधिक नोटिस भेजे और उन्हें चेतावनी दी कि वह आपराधिक और दीवानी मानहानि के मामले दायर करेंगे। सिद्धारमैया पर कथित भ्रष्टाचार को लेकर मोदी और शाह की ओर से निशाने साधे जा रहे हैं। 

सीएम सिद्धारमैया ने इसके साथ ही बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ भी नोटिस भेजा है, जिनके खिलाफ कांग्रेस ने लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। इस नोटिस में उनसे बिना शर्त माफी मांगने या 100 करोड़ रूपये के मानहानि मामले का सामना करने को कहा गया है। 

पीएम मोदी ने सिद्धारमैया के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार को लेकर लगातार हमले किये हैं और उनकी सरकार को 'सीधा रूपैया सरकार' और '10 प्रतिशत कमीशन सरकार' कहा है। पीएम मोदी ने अपने प्रचार अभियान के दौरान यह भी आरोप लगाया कि उनकी सरकार जहां व्यापार करने में आसानी की बात करती है सिद्धारमैया सरकार 'हत्या में सुगमता' का माहौल दे रही है। 

सिद्धारमैया ने अपने नोटिस में प्रधानमंत्री एवं अन्य से मांग की है वे इलेक्ट्रानिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिये तत्काल 'सार्वजनित रूप से माफी मांगें' और ऐसा नहीं करने पर उन्हें विधिक कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। 

सिद्धारमैया ने अपने वकील और कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य वी एस उगरप्पा के जरिये भेजे नोटिस में कहा है कि सभी ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय अपराध किये हैं।  इसमें कहा गया है, 'आपसे कहा जाता है कि आप आगे से ऐसे बयान देने से परहेज करें और तत्काल इलेक्ट्रानिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिये तुरंत बिना शर्त माफी मांगें जिसमें बयान और विज्ञापन आये हैं।' 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

राजनीति अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला