लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः BJP के घोषणापत्र को कांग्रेस ने बताया 'जुमलाफेस्टो', कहा- झूठ का है पुलिंदा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 4, 2018 13:12 IST

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक में बीजेपी का घोषणापत्र 2014 के मोदी के घोषणापत्र और 'येदि-रेड्डी के 2018 के घोषणापत्र' का मिश्रण है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणापत्र को 'जुमलाफेस्टो' करार दिया और कहा कि जनता 'झूठ के इस पुलिंदे' पर विश्वास नहीं करने वाली है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक में बीजेपी का घोषणापत्र 2014 के मोदी के घोषणापत्र और 'येदि-रेड्डी के 2018 के घोषणापत्र' का मिश्रण है। गौरतलब है कि कांग्रेस बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा और रेड्डी बंधुओं का हवाला देने के लिए 'येदि-रेड्डी' शब्दावली का इस्तेमाल करती है। सुरेजावाला ने आरोप लगाया कि यह जुमलाफेस्टो है और झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा, 'न वचन की कीमत, न शब्दों पर यकीन, हारी हुई भाजपा की खिसकती जमीन।'

ये भी पढ़ें-कर्नाटक चुनावः BJP ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, किसानों से किया ये वादा

बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने प्रदेश में सरकार बनने के पर सिंचाई परियोजनाओं के मद में डेढ़ लाख करोड़ रुपये आवंटित करने और राष्ट्रीयकृत एवं सहकारी बैंकों से लिये गए एक लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का वादा किया। इस दौरान बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे हैं। 

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान किया जाएगा और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। अगर 2013 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव की बात करें तो 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 122 सीटों पर जीती थी और सरकार बनाई थी। बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थीं। 13 सीटें अन्य तो बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थीं।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज