लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनावः अपने नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग बदली थी, येदियुरप्पा को दिलाया चुनावी लाभ, 12 सीट जीते

By भाषा | Updated: December 12, 2019 19:35 IST

केवल येदियुरप्पा ही नहीं, बल्कि अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता सहित कई नेता पूर्व में ऐसा कर चुके हैं। जुलाई में चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उन्होंने अपने नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग बदल दी थी और इसे ‘वाईईडीडीवाईयूआरएपीपीए’ की जगह ‘वाईईडीआईवाईयूआरएपीपीए’ कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देऐसा प्रतीत होता है कि यह बदलाव उन्होंने अंक ज्योतिष से प्रभावित होकर किया।स्पेलिंग में बदलाव करने के बाद येदियुरप्पा शक्ति परीक्षण में पास हो गए।

इसे संयोग कहें, या कुछ और कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करने के बाद उन्हें शानदार चुनावी लाभ मिला है।

केवल येदियुरप्पा ही नहीं, बल्कि अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता सहित कई नेता पूर्व में ऐसा कर चुके हैं। जुलाई में चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उन्होंने अपने नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग बदल दी थी और इसे ‘वाईईडीडीवाईयूआरएपीपीए’ की जगह ‘वाईईडीआईवाईयूआरएपीपीए’ कर दिया था।

ऐसा प्रतीत होता है कि यह बदलाव उन्होंने अंक ज्योतिष से प्रभावित होकर किया। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण से ठीक पहले अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करने के बाद येदियुरप्पा शक्ति परीक्षण में पास हो गए और अब भाजपा ने उनके नेतृत्व में पांच दिसंबर को 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में 12 सीटों पर जीत दर्ज कर ली।

इससे उनकी सरकार को बहुमत के साथ आवश्यक स्थिरता प्राप्त हो गई है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘यह इस तरह से चुनाव में उनका भाग्य हो सकता है या फिर महज एक संयोग हो सकता है...यह इस बात पर निर्भर करता है कि कौन किस चीज को किस तरह से लेता है।’’ 

टॅग्स :इंडियाबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटकउपचुनावजयललिताकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा