लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: 5 सालों में कैसा रहा सिद्धारमैया सरकार का कार्यकाल

By स्वाति सिंह | Updated: April 5, 2018 17:00 IST

पिछले कई दशकों से कर्नाटक में हर चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन का दौर चल रहा है। इसलिए कई राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सामने सत्ता बचाना आसान नहीं होगा।

Open in App

कर्नाटक विधान सभा चुनाव 2018 के लिए 12 मई को मतदान होना है। नतीजे 15 मई को आएंगे। सत्ताधारी कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (सेक्युलर) चुनौती दे रहे हैं। पिछले कई दशकों से कर्नाटक में हर चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन का दौर चल रहा है। इसलिए कई राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सामने सत्ता बचाना आसान नहीं होगा। चुनाव के दौरान राजनीतिक दल खुद को सबसे बेहतर और विपक्षियों को सबसे बदतर बताते रहते हैं। लेकिन आइए देखते हैं कि विकास के पाँच प्रमुख मानकों पर सिद्धारमैया सरकार का प्रदर्शन आंकड़ों के आईने में क्या कहता है।

भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कर्नाटक का योगदान

सिद्धारमैया साल 2013 में राज्य के मुख्यमंत्री बने। बात राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में विकास की करें तो उनके कार्यकाल में राज्य की स्थिति थोड़ी बेहतर हुई दिखती है। 

साक्षरता दर (15 से 49 वर्ष के बीच)इन आंकडो़ं से साफ है कि सिद्धारमैया सरकार के पाँच सालों में कर्नाटक की साक्षरता दर में कोई बडा़ बदलाव नहीं आया है।  महिला हों या पुरुष दोनों का स्तर सिद्धारमैया  सरकार में समान रहा है।

ग्रामीण शिक्षा की गुणवत्ता-

ग्रामीण कर्नाटक के कक्षा आठ के बच्चे जिनकी शिक्षा का स्तर दूसरी कक्षा के बराबर थाकर्नाटक हो या कोई अन्य राज्य भारत में अभी तक शिक्षा क प्रचार-प्रसार पर ही जोर रहता है। शिक्षा की गुणवत्ता पर कम बात होती है। खासकर ग्रामीण इलाकों की शिक्षा का। ग्रामीण इलाकों में किए गए विभिन्न सर्वे में ये बात बार-बार सामने आती रही है कि गाँवों के स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों की क्लास से उनके शैक्षणिक विकास का पता नहीं चलता। साल 2016 तक ग्रामीण स्कूलों में आठवीं में पढ़ने वाले 70 प्रतिशत बच्चों का शैक्षणिक स्तर दूसरी कक्षा के बच्चों जिनता था। साफ है कि इस दिशा में सिद्धारमैया सरकार का प्रदर्शन दयनीय रहा है।

देश के कल सड़क मार्गों में कर्नाटक का योगदान परिवहन विकास का प्रमुख मानक है। खासकर सड़क परिवहन। सामान्य लोगों के आवगमन के साथ ही माल ढुलाई और जरूरी उत्पादों का उपभोक्ताओं तक पहुँचने में सड़क परिवहन का महत्वपूर्ण योगदान है। इस मामले में सिद्धारमैया सरकार का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। 

सैनिटेशन, कूकिंग और इलेक्ट्रिसिटी की आम परिवारों तक पहुँच

इन तीनों मुद्दों पर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है। हालाँकि इस मामले में कर्नाटक सिद्धारमैया सरकार से पहले भी राष्ट्रीय औसत से आगे रहा है। ये जरूर है कि इन तीनों सुविधाओं को आम जनता तक पहुँचाने में सिद्धारमैया सरकार का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सिध्दारामैयहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज