लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे CM सिद्धरमैया, 23 अप्रैल को करेंगे नामांकन

By स्वाति सिंह | Updated: May 2, 2018 09:07 IST

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री 24 अप्रैल को दोपहर दो से तीन बजे के बीच अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले जारी उनके आधिकारिक कार्यक्रम में कहा गया कि सिद्धरमैया 23 अप्रैल को उत्तर कर्नाटक के बादामी सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Open in App

बेंगलुरू, 21 अप्रैल: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के राज्य में दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अनिश्चितता शनिवार को समाप्त हो गई। सिद्धरमैया उत्तर कर्नाटक के बादामी सीट से आगामी 24 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सिद्धरमैया कहते रहे हैं कि उनकी इच्छा मैसुरू में चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की है लेकिन स्थानीय पार्टी नेताओं का इसको लेकर उन पर दबाव है कि वे बादामी से चुनाव लड़ें क्योंकि इससे उत्तर कर्नाटक में कांग्रेस की संभावनाओं को बल मिलेगा। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री 24 अप्रैल को दोपहर दो से तीन बजे के बीच अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले जारी उनके आधिकारिक कार्यक्रम में कहा गया कि सिद्धरमैया 23 अप्रैल को उत्तर कर्नाटक के बादामी सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

सिद्धरमैया मैसुरू में चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पहले ही दाखिल कर चुके हैं। वह कहते रहे हैं कि बागलकोटे और विजयपुरा जिलों के स्थानीय पार्टी नेताओं का इसको लेकर उन पर दबाव था कि वे बादामी से चुनाव लड़ें लेकिन वह अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान पर छाड़ेंगे। 

सिद्धरमैया गत सोमवार से मैसुरू में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने अपना पूरा कार्यक्रम चामुंडेश्वरी और वरूणा विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार को समर्पित किया है जहां से क्रमश : वह और उनके पुत्र चुनाव लड़ रहे हैं। वह आज बेंगलुरू लौटे। कांग्रेस ने साल 15 अप्रैल को 218 सीटों के लिए घोषित उम्मीदवारों की सूची में डा . देवराज पाटिल को बादामी से उम्मीदवार बनाया था। पाटिल को बी  फार्म जारी करने को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। 

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सिध्दारामैयह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज