लाइव न्यूज़ :

जयराम ठाकुर ने इन कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली हिमाचल सीएम पद की शपथ, मोदी-शाह समेत दिग्गजों का जमावड़ा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 27, 2017 11:33 IST

जयराम ठाकुर अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ले रहे हैं। पीएम के साथ 12 बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी शिरकत की

Open in App

शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान सज चुका है। यहां जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं। उनके साथ कैबिनेट के कई मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना है। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी और कई केंद्रीय मंत्री तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं। समर्थकों में उत्साह है और वो सुबह से ही आयोजन स्थल की ओर पहुंच रहे हैं। शपथ ग्रहण 11 बजे से शुरू होगा।

हिमाचल सीएम का शपथ ग्रहण लाइवः-

- जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। उनके साथ कई केंद्रीय मंत्री भी शपथ ग्रहण कर रहे हैं इनमें महेंद्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, अनिल शर्मा, सरवीन चौधरी, राम लाल मार्कंड, विपिन सिंह परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह और राजीव सिंहल शामिल हैं।

- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आयोजन स्थल पर पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंच जाएंगे।

- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ कई कैबिनेट मंत्री भी हिस्सा लेंगे। इनमें महेंद्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, अनिल शर्मा, सरवीन चौधरी, राम लाल मार्कंड, विपिन सिंह परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह और राजीव सिंहल शामिल हैं।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। वो यहां से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने शिमला के रिज ग्राउंड जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ही हार गए। इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर ने जयराम ठाकुर के नाम पर मुहर लगाई। ठाकुर का नाम दो बार मुख्यमंत्री रह चुके पी.के. धूमल, नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने प्रस्तावित किया।  

टॅग्स :जयराम ठाकुरहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिहिमाचल प्रदेशः जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मोदी-शाह, जानें मंत्रिमंडल की खास बातें

राजनीति अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल