हिमाचल प्रदेशः जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मोदी-शाह, जानें मंत्रिमंडल की खास बातें

By आदित्य द्विवेदी | Published: December 27, 2017 07:56 AM2017-12-27T07:56:47+5:302017-12-27T08:01:04+5:30

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए जयराम ठाकुर को चुना गया है। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ समारोह का हिस्सा बनेंगे।

Himachal Pradesh CM Jairam Thakur oath taking ceremony, top things to know | हिमाचल प्रदेशः जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मोदी-शाह, जानें मंत्रिमंडल की खास बातें

हिमाचल प्रदेशः जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मोदी-शाह, जानें मंत्रिमंडल की खास बातें

Highlightsनौ नवंबर को हुए चुनाव में धूमल और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के हारने के बाद ठाकुर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे निकलकर आएमोदी-शाह के साथ साथ बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ समारोह का हिस्सा बनेंगेमंत्रिमंडल के उनके सहयोगी भी शपथ लेंगे। मंत्रियों की संख्या अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पांच बार के विधायक, अपनी विनम्रता के लिए प्रसिद्ध और साफ छवि और जमीनी जुड़ाव वाले जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं। बुधवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी और कई केंद्रीय मंत्री तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे होगा।

जानें जयराम ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल से जुड़ी कुछ खास बातें...

1. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ही हार गए। इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर ने जयराम ठाकुर के नाम पर मुहर लगाई। ठाकुर का नाम दो बार मुख्यमंत्री रह चुके पी.के. धूमल, नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने प्रस्तावित किया। 

2. मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हार जाने के कारण भाजपा को अपना मुख्यमंत्री चुनने में करीब एक सप्ताह का वक्त लगा। पिछले कुछ दिनों से कई नाम सामने आ रहे थे, जिसमें धूमल और ठाकुर के अलावा नड्डा, विधायक सुरेश भारद्वाज के नाम शामिल थे। 

3. ठाकुर छह जनवरी को 53 साल के हो जाएंगे। वह राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिसकी राज्य में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति है। 

4. ठाकुर ने मंडी जिले की सेराज सीट से पांचवी दफा विधानसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस के चेतराम को शिकस्त दी है।  वह मंडी से आने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे। मंडी, कांगड़ा के बाद हिमाचल का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। इस चुनाव में मंडी की 10 सीटों में से भाजपा ने नौ पर कब्जा किया है।  

5. वह 2007 से 2012 तक प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।  नामित मुख्यमंत्री ठाकुर को नड्डा का करीबी माना जाता है। उन्होंने मंडी शहर के एक कॉलेज से स्नातक और चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की है। ठाकुर ने साधना सिंह से शादी की है, जो पेशे से चिकित्सक हैं।

6. पांच भाई-बहनों में चौथे स्थान पर रहे ठाकुर को अबतक केवल 1993 में हुए चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने सेराज से 1998 में विधानसभा चुनाव लड़ा और उसके बाद लगातार पांच विधानसभा चुनावों में भारी अंतर से जीत दर्ज की। 

7. भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की है। भाजपा ने 68 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब 44 सीटें हासिल की हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार सीट समेत 21 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही चुनाव में दो निर्दलीय और मार्क्‍सवादी कम्युनस्टि पार्टी के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। 

8. नौ नवंबर को हुए चुनाव में धूमल और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के हारने के बाद ठाकुर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे निकलकर आए। चुनाव के नतीजे 18 दिसम्बर को घोषित किए गए थे।

9. मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी भी शपथ लेंगे। मंत्रियों की संख्या अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ समारोह का हिस्सा बनेंगे। इनमें से दस ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है।

10. हिमाचल प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण होगा, जिसकी अध्यक्षता एक नए और 'युवा' मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। इस संदर्भ में खुद ठाकुर ने संकेत दिया है।

Web Title: Himachal Pradesh CM Jairam Thakur oath taking ceremony, top things to know

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे