लाइव न्यूज़ :

यदि पीएम मोदी के जेहन को टटोलेंगे, तो उनके मन भी गोडसे के लिए प्रज्ञा जैसे ही विचार मिलेंगेः सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 13:22 IST

दिग्विजय सिंह ने कहा कि गोडसे भारतीय जनता पार्टी और संघ के मिजाज में उतरे हुए हैं। संघ के सदस्यों को शुरू से समझाया गया है कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या करके अच्छा काम किया है। कितना ही उन्हें आप कह दें कि माफी मांग लिया ये कर लिया वो कर लिया, स्वयं मोदी जी के जेहन को अगर टटोलोगे उनके यहां भी यही हालत मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता से पूछा गया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया था।देश की आर्थिक हालत को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेहन को टटोलेंगे, तो उनके मन भी गोडसे के लिए प्रज्ञा जैसे ही विचार मिलेंगे।

सिंह ने कहा कि गोडसे भारतीय जनता पार्टी और संघ के मिजाज में उतरे हुए हैं। संघ के सदस्यों को शुरू से समझाया गया है कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या करके अच्छा काम किया है। कितना ही उन्हें आप कह दें कि माफी मांग लिया ये कर लिया वो कर लिया, स्वयं मोदी जी के जेहन को अगर टटोलोगे उनके यहां भी यही हालत मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर वह वाकई में महात्मा गांधी की विचारों से प्रभावित हैं और उनका सम्मान करते हैं तो उन्हें गोडसे को महिमामंडित करने वाले लोगों को तत्काल पार्टी से निकाल देना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से पूछा गया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया था, जिसका शिवसेना ने भी समर्थन किया था और अब वह महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ सत्ता में है, तब उन्होंने कहा कि दामोदर राव सावरकर का जो पहला जीवन परिचय है उसमें उन्होंने भारत की आजादी के लिए काम किया।

देश की आर्थिक हालत को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है उसे सुधारने के लिए इनके पास कोई भी रणनीति नहीं है और वे निरंतर यह बताए जा रहे हैं कि घबराने की कोई बात नहीं है जबकि लोग बेरोजगार हो रहे हैं, महंगाई बढ़ती जा रही है और निवेश आ नहीं रहा है।

टॅग्स :इंडियादिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा