लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभाः 2014 में 76.54 प्रतिशत मतदान, 2019 में 68.46, शांतिपूर्ण रहा, गिरावट आई

By भाषा | Updated: October 22, 2019 14:54 IST

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पूरा आंकड़ा सारणीबद्ध होने के बाद मतप्रतिशत में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। राज्य में 68.46 प्रतिशत मतदान के बावजूद भी 2014 विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान में गिरावट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देमतगणना 24 अक्टूबर को होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मतदान प्रतिशत इसी आंकड़े के आसपास रहेगा।वर्तमान में राज्य विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के 48 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 17 विधायक हैं।

हरियाणा में सोमवार को हुए विधानसभा चुनावों में 68.46 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में कम है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पूरा आंकड़ा सारणीबद्ध होने के बाद मतप्रतिशत में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। राज्य में 68.46 प्रतिशत मतदान के बावजूद भी 2014 विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान में गिरावट आई है।

इस चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। ‘‘छिटपुट घटनाओं’’ को छोड़ दिया जाए, तो हरियाणा में मतदान शांतिपूर्ण रहा। सोमवार देर शाम को मतदान प्रतिशत 65.75 फीसदी था। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत ने मंगलवार को बताया कि आकड़ों को सारणीबद्ध किया जा रहा है, जिसके कारण सुबह मत प्रतिशत बढ़कर 68.46 प्रतिशत हो गया।

मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मतदान प्रतिशत इसी आंकड़े के आसपास रहेगा, हालांकि सभी आंकड़ों के सारणीबद्ध होने के बाद इनमें थोड़ा -बहुत बदलाव हो सकता है।’’ पिछले विधानसभा चुनाव में 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ था और इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की 10 संसदीय सीटों के लिए 70.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

वर्तमान में राज्य विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के 48 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 17 विधायक हैं। विधानसभा चुनाव में 1169 उम्मीदवार खड़े थे जिनमें प्रमुख हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला और इंडियन नेशनल लोकदल के अभय सिंह चौटाला।

भाजपा से रामबिलास शर्मा, अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यु, ओ पी धनखड़ और कविता जैन जहां चुनाव मैदान में हैं वहीं कांग्रेस से रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, रणबीर महेन्द्र और कुलदीप बिश्नोई चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट और तीन खिलाड़ियों बबिता फोगाट, योगेश्वर दत्त तथा संदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया। 

टॅग्स :इंडियाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंह हुड्डाइंडियन नेशनल लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा