लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के खिलाफ ED ने दायर की चार्जशीट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 6, 2018 15:31 IST

लालू यादव की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेष के खिलाफ ईडी मनीलॉन्ड्रिंग के मामले की जांच कर रही है।

Open in App

लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घिरते नजर आ रही है। मीसा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की एक अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक और चार्जशीट दाखिल की है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रदर्शन निदेशालय इससे पहले भी मीसा के खिलाफ एक आरोप पत्र दाखिल कर चुका है। ईडी द्वारा दाखिल किए गए इस आरोप पत्र पर अदालत फरवरी में विचार कर सकती है।

बता दें कि इससे पहले ईडी ने 8,000 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में 23 दिसंबर को मीसा भारती के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। मीसा के खिलाफ धनशोधन अधिनियम के तहत यह आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं। ईडी ने जुलाई में इस मामले के संबंध में भारती के चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश अग्रवाल के खिलाफ भी पूरक आरोपपत्र दायर किया था, जिसमें कारोबारी बंधू सुरेंद्र जैन और वीरेंद्र जैन सहित लगभग 35 लोगों आरोपित थे। प्रवर्तन निदेशालय ने 20 मार्च को जैन बंधुओं को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने मई में पहला आरोपपत्र दायर किया था, जिसके बाद 22 मई को अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रवाल पर भारती के पति की कंपनी 'मिशाइल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड' की गलत तरीके से मदद के भी आरोप हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भारती से पूछताछ की थी और दिल्ली में उनके और पति से संबंधित तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी।

टॅग्स :मीसा भारतीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 5 सीट पर मतदान, एक सीट के लिए 42 वोट की जरूरत?, NDA के पास 202 विधायक, खाली हाथ रहेंगे तेजस्वी यादव?

भारततेजस्वी यादव को चांदी मुकुट पहना कर?, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान, नेतृत्व परिवर्तन और भविष्य की रणनीति?

भारत25 जनवरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक, भाजपा-जदयू की तर्ज पर राजद में भी कार्यकारी अध्यक्ष की परंपरा शुरू, लालू यादव की जगह तेजस्वी होंगे प्रमुख?

भारततेजस्वी यादव होंगे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष?, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद संकट में राजद

भारततेजस्वी यादव की बैठक, हार की समीक्षा दिखावा न करें, आत्ममंथन जरूरी?, बहन रोहिणी आचार्य का भाई पर तंज

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा