लाइव न्यूज़ :

पंजाबी और जाटों के बारे में त्रिपुरा के CM बिप्लब देब ने दिया विवादित बयान, फिर मांगी माफी

By निखिल वर्मा | Updated: July 21, 2020 10:49 IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब कई बार अपने बयानों की वजह से विवादों को जन्म दे चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने बिप्लब कुमार देब पर कार्रवाई करने की मांग की है.बिप्लब देब ने कहा है कि मेरी धारणा किसी भी समाज को ठेस पहुंचाने की नहीं थी.

विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने इस बार पंजाबी और जाट समुदाय पर अशोभनिय टिप्पणी कर दी है। अगरतला प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जाटों और पंजाबियों को कम बुद्धिमान बताते हुए कहा कि बंगाली लोग उनसे ज्यादा तेज हैं। उनके बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। मामले को बढ़ता देख बिप्लब देब ने माफी मांगी है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबी और जाट समुदाय के योगदान को मैं सदैव नमन करता हूं। और भारत को आगे बढ़ाने में इन दोनों समुदायों ने जो भूमिका निभाई है उसपर प्रश्न खड़ा करने की कभी मैं सोच भी नहीं सकता हूं। मेरे कई अभिन्न मित्र इसी समाज से आते हैं। अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से क्षमाप्रार्थी हूँ। अगरतला प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में मैंने अपने पंजाबी और जाट भाइयों के बारे मे कुछ लोगों की सोच का जिक्र किया था। मेरी धारणा किसी भी समाज को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। मुझे पंजाबी और जाट दोनों ही समुदायों पर गर्व है। मैं खुद भी काफी समय तक इनके बीच रहा हूँ।"

क्या कहा था बिप्लब देब ने 

बिप्लब देब ने कहा था, "अगर पंजाब के लोगों की बात करें तो लोग उन्हें पंजाबी कहते हैं, एक सरदार हैं! सरदार किसी से नहीं डरता। वह बहुत ताकतवर होते हैं हालांकि उनका दिमाग कम होता है। कोई भी उन्हें ताकत से नहीं बल्कि प्यार से जीत सकता है। लोग जाटों के बारे में कैसे बात करते हैं... वे कहते हैं... जाट कम बुद्धिमान हैं, लेकिन शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। यदि आप एक जाट को चुनौती देते हैं तो वह अपनी बंदूक अपने घर से बाहर ले आएगा।"

टॅग्स :बिप्लब कुमार देबत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा